ग्रेटर नोएडा: पति ने दहेज के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

ग्रेटर नोएडा: पति ने दहेज के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Published : Jul 03, 2022, 03:01 PM ISTUpdated : Jul 03, 2022, 03:32 PM IST

ग्रेटर नोएडा में पति द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी पैदा कर दी है। आज रात ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के गांव घरबरा में हुई इस वारदात ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है हालांकि पुलिस ने आरोपी पति रवि को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

ग्रेटर नोएडा: पति द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के गांव घरबरा की है जहां एक पति रवि ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी काजल को रात में हुए झगड़ें के बाद कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक महिला के परिजनों ने दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया है इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा में पति द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी पैदा कर दी है। आज रात ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के गांव घरबरा में हुई इस वारदात ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है हालांकि पुलिस ने आरोपी पति रवि को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया रवि की शादी 22 वर्षीय काजल के साथ जोकि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 की निवासी से बीते मार्च 2022 में हुई थी इन दोनों के बीच लगातार किन्हीं कारणों के चलते अनबन रहती थी और झगड़े होते रहते थे। देर रात भी किसी बात को लेकर इन दोनों में झगड़ा हुआ और पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर फरार हो गया। आज सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी। काजल के परिजनों ने दहेज के कारण हत्या के मामले में आरोपी रवि और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला