चमड़े के कतरन में लगी भीषण आग, गांव में मचा हड़कंप, कई पेड़ झुलसे

चमड़े के कतरन में लगी भीषण आग, गांव में मचा हड़कंप, कई पेड़ झुलसे

Published : Jun 13, 2022, 05:33 PM IST

फायर बिग्रेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गांव के बाहर चमड़े के कतरन से आग की चिंगारी भड़क उठी। कुछ ही देर में पतावर और घास फूस के कारण आग ने काफी विकराल रूप से ले लिया। जब तक पानी की व्यवस्था की जाती, तब तक आग काफी दूर तक फैल चुकी थी। 

उन्नाव: गंगाघाट कोतवाली के हाइवे स्थित कल्लूपुरवा गांव के पास खाली पड़ी प्लाट में चमड़े का कतरन जमा था। दोपहर बाद अचानक कतरन धू धू कर जलने लगा। हवा चलने के कारण आग काफी दूर तक फैल गई। तमाम पेड़ पौधे झुलस गये। फायर बिग्रेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

गांव के बाहर चमड़े के कतरन से आग की चिंगारी भड़क उठी। कुछ ही देर में पतावर और घास फूस के कारण आग ने काफी विकराल रूप से ले लिया। जब तक पानी की व्यवस्था की जाती, तब तक आग काफी दूर तक फैल चुकी थी। जाजमऊ चौकी इंचार्ज मोहित कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस बीच जिला अग्नि शमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद के निर्देश पर दमकल कर्मी पहुंचे। दूर तक फैली आग को करीब एक घंटे बाद काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने बताया कि चमड़े के कारण आग तेजी से फैल रही थी लेकिन समय रहते काबू पा लिया गया। नुकसान के मामले में बताया कि कतरन भारी मात्रा में जला है पेड़ पौधे दूर तक झुलस गये हैं।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला