नूपुर शर्मा के भाजपा से निष्कासित होने के बाद घमासान, उठ रही कार्रवाई की मांग

नूपुर शर्मा के भाजपा से निष्कासित होने के बाद घमासान, उठ रही कार्रवाई की मांग

Published : Jun 06, 2022, 05:43 PM IST

नूपुर शर्मा के भाजपा से निष्कासित होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। नूपुर शर्मा के खिलाफ भाजपा के कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। इसके बाद अब मायावती ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। 

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पूरी दुनिया के मुसलमानों में नाराजगी थी ये ज़रूर है कि देर आये दुरुस्त आये लेकिन फैसला सही है। भाजपा ने सही कदम उठाया है क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे आका सल्लाहो अलैहि व सल्लम की शान में गुश्ताकी करने से हमारे दिलों में बहुत तकलीफ होती है मैं ही नहीं बल्कि तमाम मुसलमान अपने आका सल्लाहो अलैहे व सल्लम के लिए जान कुर्बान कर सकते हैं। भाजपा के इस कदम का हम स्वागत करते हैं।

नूपुर शर्मा के भाजपा से निष्कासित होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। नूपुर शर्मा के खिलाफ भाजपा के कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। इसके बाद अब मायावती ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। 

बसपा प्रमुख मायावती ने हमलावर होते हुए कहा क‍ि उनको सस्पेंड व निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत जेल भेजना चाहिए। इससे पहले अख‍िलेश यादव ने कानपुर में हुई ह‍िंसा के ल‍िए नूपुर शर्मा को ज‍िम्‍मेदार ठ‍हराते हुए वैधान‍िक कदम उठाने की मांग की थी।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी। किसी भी धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं। इस मामले में बीजेपी को भी अपने लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना चाहिए। केवल उनको सस्पेंड व निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत जेल भेजना चाहिए।

मायावती ने कहा, इतना ही नहीं बल्कि कानपुर में अभी हाल ही में जो हिंसा हुई है, उसकी तह तक जाना बहुत जरूरी। साथ ही, इस हिंसा के विरुद्ध हो रही पुलिस कार्रवाईयों में निर्दोष लोगों को परेशान ना किया जाए, बीएसपी की यह भी मांग है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला