शहीद जवान के बेटे का जन्मदिन UP पुलिस ने बनाया खास, अचानक गिफ्ट और केक लेकर पहुंचे घर, देखें वीडियो

शहीद जवान के बेटे का जन्मदिन UP पुलिस ने बनाया खास, अचानक गिफ्ट और केक लेकर पहुंचे घर, देखें वीडियो

Published : Dec 27, 2021, 01:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जाट रेजिमेंट के शहीद जवान बबलू सिंह के 12 वर्षीय पुत्र द्रोण चौधरी का जन्मदिन खास मनाने के लिए पुलिसकर्मी रविवार को अचानक उसके घर केक, गुब्बारे एवं अनेक उपहार लेकर पहुंचे। 
 

मथुरा: सेना मेडल से सम्मानित शहीद बबलू सिंह के बेटे द्रोण का जन्मदिन की जानकारी मिलने पर पुलिस उनके घर पहुंच गई। पुलिस सायरन की आवाज सुनकर सभी लोग घरों से बाहर निकल आए। बेटे का जन्मदिन मनाने आई है पुलिस को देख हर कोई खुश हो गया। मथुरा जिले के हाईवे थाना क्षेत्र की बालाजीपुरम कॉलोनी निवासी शहीद जवान के परिवार और पड़ोसियों ने पुलिसकर्मियों को जब कार एवं मोटरसाइकिल से एवं पैदल आते देखा, तो शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब पुलिस कर्मियों ने द्रोण के लिए केक, गुब्बारे और उपहार दिए, तो सभी पुलिस के इस प्रयास से अभिभूत हो गए। शहीद जवान के परिजन समेत मोहल्ला वासियों ने भी पुलिस का आभार जताया। शहीद के भाई सतीश सिंह ने कहा कि वह पूरे पुलिस विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हैं। 

गौरतलब है कि जाट रेजिमेंट की 18वीं बटालियन की अल्फा कंपनी के बबलू सिंह 30 जुलाई, 2016 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगांव सेक्टर में सीमा पर दुश्मन से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनके शौर्य एवं वीरता को देखते हुए उन्हें भारत सरकार ने मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला