मरने के बाद दर-दर की ठोकरें खा रहा बुजुर्ग, बोला- 'साहब मैं जिंदा हूं'

मरने के बाद दर-दर की ठोकरें खा रहा बुजुर्ग, बोला- 'साहब मैं जिंदा हूं'

Published : Jul 20, 2022, 05:57 PM ISTUpdated : Jul 20, 2022, 07:00 PM IST

बुजुर्ग इंसाफ के लिए इधर उधर भटक रहे हैं और उन्हें फिलहाल किसी तरह की प्रशासनिक मदद नहीं मिल रही है। यूपी के हरदोई का ये मामला जान हर कोई हैरान है। बुजुर्ग ने कैमरे पर आकर अपना दर्द भी बांटा है

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शाहाबाद से एक मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक बुजुर्ग महाराज सिंह को कागजों में मृतक दिखा दिया गया है और अब वे आलाअधिकारियों के पास गुहार लगा रहे हैं कि ‘मैं जिंदा हूं’। यह मामला हरदोई जिले के शाहाबाद तहसील के ग्राम गौरिया ग्राम का है। यहां बुजुर्ग महाराज सिंह को विरासत बदलने में मृतक दिखा दिया था। यहां तक कि उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया था। जब बुजुर्ग ने किसी काम को लेकर इंतखाब निकलवाया तो उसका नाम ही नहीं था। बुज़ुर्ग ने इसे लेकर जब जानकारी ली तो वकील ने बताया कि वे जिंदा ही नहीं हैं। कागजों के अनुसार वे मर चुके हैं। जब यह बात महाराज सिंह को पता चली तो वे दंग रह गए।
 इस विषय में जब उप जिला अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बुजुर्ग इंसाफ के लिए इधर उधर भटक रहे हैं और उन्हें फिलहाल किसी तरह की प्रशासनिक मदद नहीं मिल रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला