कांग्रेस नेता छुट्टी मनाने के लिए गए बाहर, इसलिए रद्द की रैली: राकेश त्रिपाठी

कांग्रेस नेता छुट्टी मनाने के लिए गए बाहर, इसलिए रद्द की रैली: राकेश त्रिपाठी

Published : Jan 05, 2022, 06:34 PM IST

देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा अब यूपी का राजनीति पर असर डालने के लिए तैयार हो गया है। रोजाना दोगुनी तेजी से आ रहे है कोरोना के मामलों ने राजनीतिक पार्टियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसी के चलते आगामी दिनों मे पीएम मोदी के यूपी के सभी दौरों को रद्द कर दिया गया है।

लखनऊ: कोरोना के चलते कांग्रेस की रैलियां रद्द (Congress Rally Cancelled) किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता छुट्टी मनाने के लिए बाहर गए हैं इसलिए कांग्रेस ने रैलियां रद्द कर दी है। कोरोना को लेकर कांग्रेस शुरुआत से ही राजनीति कर रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस कोरोना को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर करी है। कोरोना के हालात अगर बिगड़ते हैं तो बीजेपी वर्चुल के माध्यम से जनता के बीच जाएगी।

देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा अब यूपी का राजनीति पर असर डालने के लिए तैयार हो गया है। रोजाना दोगुनी तेजी से आ रहे है कोरोना के मामलों ने राजनीतिक पार्टियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसी के चलते आगामी दिनों मे पीएम मोदी (PM Modi) के यूपी के सभी दौरों को रद्द कर दिया गया है।

राजनीति पर छाया कोरोना का साया
बता दें कि पीएम मोदी का 9 जनवरी को लखनऊ में  विशाल जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बीच कोरोना को लेकर बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप कांग्रेस ने अपनी मैराथन दौड़ को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही आगामी दिनों में प्रदेश के भीतर होने वाली कांग्रेस की सभी बड़ी रैलियों को भी रद्द किया गया है। आपको बता दें कि बरेली में मैराथन दौड़ के बीच हुई भगदड़ के बाद विपक्ष की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था।

मैराथन दौड़ के साथ बड़ी रैलियां भी हुईं निरस्त
बुधवार को कांग्रेस की ओर से 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आगामी चुनाव को लेकर होने वाली बड़ी रैलियों को भी निरस्त करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि आगामी 7 और 8 जनवरी को कॉग्रेस की ओर से यूआई के नोएडा और वाराणसी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाना था। 
यूपी चुनाव पर छाया कोरोना का साया, PM Modi सहित कांग्रेस ने रद्द की अपनी रैलियां

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला