पुलिस ने काटा चालान तो दी देख लेने की धमकी, कहा- सरकार आएगी तो बता देंगे

पुलिस ने काटा चालान तो दी देख लेने की धमकी, कहा- सरकार आएगी तो बता देंगे

Published : Jan 16, 2022, 06:42 PM IST

वायरल वीडियो में वो पुलिसकर्मी को ‘अपनी सरकार’ आने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'इन्हीं 20% मानसिकता वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की 80% जनता की लड़ाई है।'

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस वालों को धमकी देते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वायरल वीडियो में वो पुलिसकर्मी को ‘अपनी सरकार’ आने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है। भाजपा नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “इन्हीं 20% मानसिकता वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की 80% जनता की लड़ाई है।” वीडियो में उक्त व्यक्ति कहता दिख रहा है, “जितना हो सके चालान बढ़ाकर काट लेना, सरकार आएगी तो बता देंगे”। हालांकि गिरफ्तार होने के बाद माफी मंगते हुए भी दिखाई पड़ा। 

इस मामले की पड़ताल की तो घटना 13 जनवरी, 2021 (गुरुवार) के शाम की निकली। वीडियो में धमकी देने वाले युवक का नाम मोहम्मद अशरफ है। वह संभल का ही रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस पुलिस अधिकारी से बदतमीजी दिखाई जा रही है, उनका नाम हरेंद्र सिंह जाट है। हरेंद्र सिंह जाट संभल पुलिस के ट्रैफिक विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं। चंदौसी चौराहे पर चेकिंग के दौरान अशरफ बिना हेलमेट के जा रहा था तब उसे रोका गया। अशरफ़ ने पहले समाजवादी पार्टी के किसी नेता से फोन पर पुलिसकर्मी की बात करवानी चाही। पुलिसकर्मी ने हेलमेट न लगाने पर चालान करने की बात कही तो अशरफ भड़क गया। 

इस दौरान सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने अशरफ की वीडियो बना ली। वीडियो में अशरफ ने अपने पीछे एक नाबालिग लड़के को भी बिठा रखा है। उसने भी हेलमेट नहीं पहना है। अब संभल पुलिस इस वीडियो का संज्ञान ले कर जाँच कर रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला