अयोध्या में गोलियां चलाने वाले रामलला से मांगें क्षमा: डॉ. दिनेश शर्मा

अयोध्या में गोलियां चलाने वाले रामलला से मांगें क्षमा: डॉ. दिनेश शर्मा

Published : Feb 15, 2022, 05:38 PM IST

दिनेश शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने कहा जाति धर्म मुक्त देश करो, जो ज्ञान देता है वही ब्राह्मण है जो अपने लिए नही बल्कि सबके लिए सोचता है आज इस भाजपा सरकार में शिव भक्त निकलते है तो हेलीकॉप्टर से फूल बरसते है पत्थर नही, 24 करोड़ लोग कुम्भ स्नान करके चले गए। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन मोड़ गाँव के बाहर एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुँचे। जंहा मंच पर पहले से ही जिलाध्यक्ष, सदर विधायक समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जनसभा सम्बोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, उन्नाव में हुई दलित युवती की हत्या पर भी सपा पार्टी पर निशाना साधा है। 

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा निर्धारित समय से करीब 2 घण्टे देरी से हेलीकॉप्टर से अक्रमपुर हेलीपैड पर पहुँचे। हेलीपैड से सड़क रास्ते से सुरक्षा व्यवस्था के बीच करोवन मोड़ स्थित मंच पर पहुँचते ही जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता समेत मंच पर मौजूद कई भाजपा के कार्यक्रताओं ने स्वागत किया। इसी दौरान बसपा के नेता शेखर दुबे को भाजपा में शामिल कराया है। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने कहा जाति धर्म मुक्त देश करो, जो ज्ञान देता है वही ब्राह्मण है जो अपने लिए नही बल्कि सबके लिए सोचता है आज इस भाजपा सरकार में शिव भक्त निकलते है तो हेलीकॉप्टर से फूल बरसते है पत्थर नही, 24 करोड़ लोग कुम्भ स्नान करके चले गए। आप कट्टा ओर तमंचे थामना चाहते हो ओर कम्प्यूटर कलम थामना चाहते है। पहले एंटी इन कंबेंसी होती थी अब इम्बेंसी है। जब से अयोध्या में मन्दिर बन रहा है तब से मुलायम, अखिलेश, मायावती मन्दिर नही गए है। चार साल से भाजपा का पूरा मंत्रिमंडल दीपावली मनाने जाता है। एक ईद ओर बकरीद भी हम मना रहे है, मोहर्रम का जुलूस शांति से निकलता है। इस बार सरकार बनने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी। नकलविहीन परीक्षा में उन्नाव का नाम हुआ है। वही उन्नाव में एक दलित युवती की हत्या कर दी जाती है उसका आरोप सपा पे लगता है, सपा ऐसे लोगों को आश्रय देती है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला