उन्नाव माखी रेप कांड से जुड़ी पीड़िता का वीडियो आया सामने, BSP प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पर लगाया बड़ा आरोप

उन्नाव माखी रेप कांड से जुड़ी पीड़िता का वीडियो आया सामने, BSP प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पर लगाया बड़ा आरोप

Published : Feb 15, 2022, 05:04 PM ISTUpdated : Feb 15, 2022, 05:27 PM IST

उन्नाव की रेप पीडिता के गांव के ही रहने वाले देवेंद्र सिंह ने पीड़िता की मदद का दावा किया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के अलावा पैरोकार के तौर पर देवेन्द्र सिंह को भी CRPF की सुरक्षा दी है। वहीं, खुद को पीड़ित परिवार के परिजन और पैरोकार बताने वाले देवेंद्र सिंह बसपा से उन्नाव सदर सीट से मैदान में हैं।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले में माखी कांड में पीड़िता का पैरोकार होने का दावा करने वाले देवेंद्र सिंह पर रेप पीड़िता ने बड़ा आरोप लगाया है। जहां पर पीड़िता ने दावा किया है कि देवेंद्र सिंह न तो मुकदमे पैरोकार है और न ही गवाह है। हाइ कोर्ट में गवाही देने पर देवेंद्र सिंह ने इनकार कर दिया था। वहीं घटनाक्रम के दौरान देवेंद्र सिंह ने कोर्ट को गुमराह कर CRPF सुरक्षा हासिल की है। मैं कोर्ट से लगातार मांग कर रही हूं कि देवेंद्र सिंह की CRPF सुरक्षा निरस्त की जाए। चूंकि देवेंद्र सिंह चुनाव में CRPF सुरक्षा का दुरुपयोग कर रहा है। वहीं,पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट के अलावा प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को भी पत्राचार कर शिकायत की है. पीड़िता करीब 9 महीनों से देवेंद्र सिंह की CRPF सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है.  बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह कांग्रेस के टिकट पर सदर विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं।

दरअसल, उन्नाव की रेप पीडिता के गांव के ही रहने वाले देवेंद्र सिंह ने पीड़िता की मदद का दावा किया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के अलावा पैरोकार के तौर पर देवेन्द्र सिंह को भी CRPF की सुरक्षा दी है। वहीं, खुद को पीड़ित परिवार के परिजन और पैरोकार बताने वाले देवेंद्र सिंह बसपा से उन्नाव सदर सीट से मैदान में हैं। आपको बता दें की बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे देवेंद्र सिंह को मिली सरकारी CRPF की सुरक्षा को लेकर लगातार रेप पीड़िता आवाज उठाती रही है। साथ ही आरोप लगाती रही है की कोर्ट को गुमराह करके देवेन्द्र सिंह ने सुरक्षा ले रखी है। वहीं पीड़िता कहती रही है कि देवेंद्र सिंह उनके पैरोकार नहीं हैं और कोर्ट में ना ही कोई गवाही दी है, पीड़िता ने कहा कि वो लिखित में दिखा दें की वो किसी मामले में गवाह और पैरोकार हैं।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला