असीम अरुण के साथ काम कर चुके अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाये चुनाव आयोग: अखिलेश

असीम अरुण के साथ काम कर चुके अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाये चुनाव आयोग: अखिलेश

Published : Jan 16, 2022, 04:57 PM IST

अखिलेश ने कहा कि मैंने पंचायत चुनाव के समय ही कहा था कि ये चुनाव भाजपा की तरफ से पुलिस अधिकारी लड़ रहे हैं। आज मेरी वह बात सच साबित हुयी। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि अरुण के साथ पिछले पांच साल में जितने अधिकारियों ने काम किया, उनकी पहचान कर चुनाव आयोग उन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से हटाये। उन्होंने कहा कि अगर आयोग ऐसा नहीं करता है तो नष्पिक्ष चुनाव कराने के उसके दावे पर सवाल खड़ा होगा। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनाव आयोग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुये कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरूण (Asim Arun) के साथ पिछले पांच साल में काम कर चुके पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की है। अखिलेश ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि असीम अरुण के आज भाजपा में शामिल होने से साबित हो गया है कि वर्दी में कैसे कैसे लोग छुपे हुये हैं।

पूर्व IPS अरुण ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। समझा जाता है कि अरुण को भाजपा उनके गृह जनपद कन्नौज से विधान सभा में पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है। अखिलेश ने इस पर प्रतक्रियिा व्यक्त करते हुये कहा, मैंने पंचायत चुनाव के समय ही कहा था कि ये चुनाव भाजपा की तरफ से पुलिस अधिकारी लड़ रहे हैं। आज मेरी वह बात सच साबित हुयी। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि अरुण के साथ पिछले पांच साल में जितने अधिकारियों ने काम किया, उनकी पहचान कर चुनाव आयोग उन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से हटाये। उन्होंने कहा कि अगर आयोग ऐसा नहीं करता है तो नष्पिक्ष चुनाव कराने के उसके दावे पर सवाल खड़ा होगा। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला