वाराणसी: सुबह नीचे उतरकर ले गया था ठंडा पानी, चंद घंटे बाद फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

वाराणसी: सुबह नीचे उतरकर ले गया था ठंडा पानी, चंद घंटे बाद फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Published : Jul 29, 2022, 04:04 PM IST

वाराणसी में भेलूपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें आर्थिक तंगी और कर्ज की बात लिखी गई है। 

भेलूपुर थानाक्षेत्र के न्यू कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक कमरे से सुसाइड नोट भी मिला जिसमे उसने आर्थिक तंगी और कर्ज की बात लिखी है। मृतक जय शंकर तिवारी ककरमत्ता रोड पर चाउमीन बनाकर अपना जीवन यापन करता था। उसके पत्नी और बच्चे अलग रहते थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

इस सम्बन्ध में पार्षद अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली की जय शंकर तिवारी ने फांसी लगा ली है। इसपर यहां आया तो कमरे में झांका तो खिड़की से साफ दिखाई दे रहा था कि वह गाटर के सहारे लटका हुआ था। हमने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ की बात कही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वह सुबह साढ़े 6 बजे नीचे उतरा था और ठन्डे पानी की बोतल लेकर गया था। अजय ने बताया कि जय पिछले कई वर्षों से ककरमत्ता इलाके में चाउमीन और मंचूरियन का स्टाल लगाता था। उसकी शादी 18 साल पहले हुई है।

मृतक के भाई शिवशंकर तिवारी ने बताया कि मुझे पुलिस ने बताया कि आप के भाई ने फांसी लगा ली है। इसपर मै यहां आया हूं। भाई को काफी दिनों से फाइनेन्स वाले परेशान कर रहे थे। हमारे पास भी बजाज फाइनेंस वालों का फोन आया था जिसपर हमने पूछताछ की थी पर इसने कुछ बताया नहीं था। मृतक की एक लड़की है और वह अपनी पत्नी और बच्ची से पिछले दो सालों से अलग रह रहा था।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला