स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, NDRF टीम के साथ बांटी राहत सामाग्री

स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, NDRF टीम के साथ बांटी राहत सामाग्री

Published : Aug 26, 2022, 04:20 PM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 04:22 PM IST

यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को NDRF की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। स्वतंत्रदेव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नक्खी घाट, सरैंया और पुराने पुल का निरीक्षण किया।

वाराणसी: गंगा के जलस्तर में लगातार 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। जलस्तर शुक्रवार रात या शनिवार सुबह तक खतरे के निशान पर पहुंचने की संभावना है। वहीं गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कमिश्नर दीपक अग्रवाल से बात कर बाढ़ की स्थिति और बाढ़ राहत शिविरों का हाल जाना था। वहीं शुक्रवार को मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का NDRF की टीम के साथ निरीक्षण किया और प्रभावितों में बाढ़ राहत सामग्री भी बांटी। प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों में नक्खी घाट, सरैंया और पुराने पुल का निरीक्षण किया और इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने निरीक्षण के बाद कहा कि आज निरीक्षण कर बाढ़ से हो रहे नुकसान को देखा गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री भी बनारस में बाढ़ से चिंतित हैं और उन्हें यहाँ के लोगों की चिंता है क्योंकि उन्होंने गरीबी देखी है और उन्हें इन सब चीजों का एहसास है। उन्होंने कहा है कि कसी को भी कोई दिक्कत न होने पाए ऐसे में बाढ़ राहत सामग्री बांटी जा रही है। साथ ही बाढ़ राहत शिविरों में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला