सावन में रेड कार्पेट पर होगा भक्तों का स्वागत, श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए हैं खास इंतजाम

सावन में रेड कार्पेट पर होगा भक्तों का स्वागत, श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए हैं खास इंतजाम

Published : Jul 14, 2022, 12:10 PM IST

काशी विश्वनाथ धाम में सावन को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। यहां रेड कार्पेट पर भक्तों का स्वागत किया जा रहा है। सुबह से ही भक्तों के यहां पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालु सीधे बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकेंगे। 

काशी विश्वनाथ धाम में सावन को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। यहां रेड कार्पेट पर भक्तों का स्वागत किया जा रहा है। सुबह से ही भक्तों के यहां पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालु सीधे बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकेंगे।
सावन महीने के पहले दिन धर्म की नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा दरबार में हाजिरी लागने पहुंच रहे हैं। बाबा विश्वनाथ  सावन भर अपने भक्तों को झांकी दर्शन देंगे। इस बार बाबा के नव्य भव्य स्वरुप के दर्शन करने को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

दो साल बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गंगा घाट से लेकर सड़क तक बैरिकेडिंग कराई गई है। शिव भक्त ललिता घाट पर गंगा में स्नान कर सीधे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्तों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है। शिव भक्तों का आगमन भी शुरु हो गया है। मंदिर तक जाने वाली सड़कें व गलियां गुलजार हो गई हैं। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए टेंट, मैटिंग, कूलर-पंखे और पानी की सुविधा भी गी गई है। इस सावन महीने में पहला सोमवार 18 जुलाई को है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला