लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से कई सेंटीमीटर ऊपर बह रहा पानी

लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से कई सेंटीमीटर ऊपर बह रहा पानी

Published : Aug 27, 2022, 03:25 PM IST

यूपी की विश्वनाथ नगरी काशी में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इतना ही नहीं अब तो गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पानी में बढ़ोत्तरी को देखते हुए ज्यादातर लोग पलायन कर चुके है। शहर के 84 घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए है।

वाराणसी: मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों में आये उफान का असर अब गंगा में दिखाई देने लगा है। शुक्रवार की रात 12 बजे गंगा ने वाराणसी में डेंजर लेवल पार कर लिया। केन्दीय जल आयोग के अनुसार सुबह तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 71.47 था जो खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर अधिक है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कल से दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही गंगा के जलस्तर में सुबह 7 बजे से 1 सेंटीमीटर प्रति घंटा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है।  गंगा में आयी बाढ़ से तटवर्ती इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। ज्यादातर लोग पलायन कर चुके हैं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हैं। शहर के विभिन्न घाटों का दृश्य दिखाई दे रहा। यहां के 84 घाटों पूरी तरह से जलमग्न हो गए। लोग अपने नये ठिकाने की तलाश में जाने को मजबूर नजर आ रहे हैं, जिनके घरो में पानी इकट्ठा हो गया है। उनको समस्या हो रही घाटों पर लोगों को घरों तक पहुंचे और निकलने के लिए सड़क पर नाव चलती दिखाई दे रहा है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला