वाराणसी: भारत माता मंदिर में अनोखे अंदाज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, देखें वीडियो 

वाराणसी: भारत माता मंदिर में अनोखे अंदाज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, देखें वीडियो 

Published : Jul 26, 2022, 12:25 PM IST

वाराणसी में कारगिल विजय दिवस पर शहीद भारतीय सैनिकों को याद किया गया। भारत माता मंदिर में भारत विकास परिषद के द्वारा इस खास दिन पर आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि इस दिन को कोई भी नहीं भूल सकता है। 

देशभर में मंगलवार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 26 जुलाई को कारगिल जंग  में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को सम्मानित करने और जंग में जीत के उपलक्ष्य में ‘विजय दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में वाराणसी के भारत माता मंदिर में भारत विकास परिषद द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद सभी जवानों को याद कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर देश भक्ति के गीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद के सदसयों ने एक से बढ़कर एक गीत गाएं और वीरों को याद किया। इसके अलावा भारत माता मंदिर में अखंड भारत के मानचित्र पर पुष्पवर्षा भी की गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद सेवा शाखा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि आज कारगिल दिवस के अवसर पर हम सभी भारत विकास परिषद के सदस्य आज भारत माता मंदिर में एकत्रित हुए है। जहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। उन्होंने आगे कहा कि कारगिल युद्ध में देश के सैकड़ों भारतीय जवानों ने अपना बलिदान दिया था और पाकिस्तान को धूल चटाई थी। देश आज के दिन को और शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूल सकता।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला