पुलिस अफसरों ने रोका राहुल और प्रियंका का काफिला, नाराज होकर पैदल ही दर्शन करने पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम

पुलिस अफसरों ने रोका राहुल और प्रियंका का काफिला, नाराज होकर पैदल ही दर्शन करने पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम

Published : Mar 04, 2022, 02:08 PM ISTUpdated : Mar 04, 2022, 02:43 PM IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता सातवे चरण के चुनाव प्रचार के लिए वाराणसी में मौजूद है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार को जब काशी विश्वनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे थे तो उन्हें बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोक दिया। 

वाराणसी: कांग्रेस के दिग्गज नेता सातवे चरण के चुनाव प्रचार के लिए वाराणसी में मौजूद है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार को जब काशी विश्वनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे थे तो उन्हें बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोक दिया। दरअसल पुलिस का कहना था कि काफिले की गाड़ियां वहां गेट तक नहीं जा सकती है। जिसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी से ऑटो में बैठकर जाने के लिए पुलिस की ओर से कहा गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं की नाराजगी देखी गई और बाद में राहुल और प्रियंका गांधी पैदल ही काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचे। 

गौरतलब है कि अंतिम सातवें चरण के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच शुक्रवार को पीएम मोदी भी वाराणसी में रोड शो करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को ही पिंडरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। पिंडरा विधानसभा के फूलपुर स्थित मिडिल स्कूल में जनसभा को लेकर तैयारी जारी है। इससे पहले राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नाराजगी भी दिखी। दरअसल कुछ दूरी पहले ही प्रियंका औऱ राहुल की गाड़ियों को रोक दिया गया। जिसके बाद उनसे ऑटो में बैठकर आगे जाने के लिए कहा गया। हालांकि इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल ही बाबा के धाम पहुंचे। 

वाराणसी में लगा दिग्गजों का जमावड़ा 
वाराणसी में कांग्रेस ही नहीं सभी दलों के दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। सभी दल इस प्रयास में लगे हैं कि अंतिम चरण के चुनाव से पहले जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियों का बखान किया गया। जिससे ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की जा सके। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more