देर रात अचानक टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास बने घरों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

देर रात अचानक टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास बने घरों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Published : Jun 14, 2022, 04:28 PM IST

भीषण गर्मी के बीच जगह-जगह पर आग की घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। शहर के भेलूपुर इलाके में सोमवार की देर रात अचानक से टेंट में भीषण आग लग गई। जिसके बाद आसपास बने घरों में हड़कंप मच गया।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के भेलूपुर थाना अंतर्गत सरायानंद कॉलोनी में एक टेंट की गोदाम में तीन बजे आग लग गई। आसपास के लोगों की सुबह जब आंख खुली तो घर में आग लगी हुई थी। देर रात से लगी आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। सुबह देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद इसकी सूचना लोगों ने तत्काल मकान के मालिक को दी। आग हादसे की सूचना पर 15-20 मिनट बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आसपास के लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद आसपास के घरों में भी अफरा-तफरी का माहौल था। इसकी वजह से लाखों का नुकसान हो चुका है। 

वहीं दूसरी ओर आग लगे वाले मकान के बगल में रहने वाले पड़ोसियों ने कहा कि इस वजह से मेरे घर की भी दरार आ गई है। लोगों का कहना है कि आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपक घर के बाहर तक आ रही थी। सुबह सुबह इस घटना को देख सबसे पहले मकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने तत्काल स्थिति को संभाला और आग पर काबू पाया। फिलहाल अभी मौजूदा समय में कॉलोनी की स्थिति सामान्य है और घर को पुनः बंद कर दिया गया है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला