पानी बढ़ने के कारण पर्यटकों को मिल रही निराशा, गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से नौकायान पर लगी रोक

पानी बढ़ने के कारण पर्यटकों को मिल रही निराशा, गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से नौकायान पर लगी रोक

Published : Aug 18, 2022, 12:25 PM ISTUpdated : Aug 18, 2022, 12:32 PM IST

यूपी की विश्वनाथ नगरी काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पर्यटकों को निराशा मिल रही है। इतना ही नहीं जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़कों तक पानी पहुंचने में अब समय नहीं लगेगा।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की विश्वनाथ नगरी काशी में गंगा अब खतरे के निशान से महज साढ़े तीन मीटर और चेतावनी बिंदु से ढाई मीटर ही दूर हैं। एक दिन में गंगा करीब 3 मीटर ऊपर चढ़ गईं हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को गंगा का जलस्तर 64.78 मीटर था, मगर आज सुबह 6 बजे तक यह बढ़कर 67.54 मीटर पर आ गया है। गंगा जिस तेजी से अपना विस्तार कर रहीं हैं, उससे लगता है कि सड़कों तक पानी पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। आधे घाट तो डूब ही चुके हैं। इस समय गंगा के सभी घाटों के संपर्क टूट चुके हैं। घाटों की दुकानें अब हटा लीं गईं हैं। घाटों की सभी सीढ़ियां जलमग्न हो गईं हैं। अब स्नान करने का स्थान भी नहीं बचा है। गंगा के आसपास जाना भी अब खतरे से खाली नहीं होगा। गंगापार पानी बगीचों और बस्तियों में घुस रहा है। घाट के मंदिरों में भी पानी लग गया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला