अब बच्चों के मन में नहीं रहेगा गणित और विज्ञान का डर, गेमिंग ऐप से जिला प्रशासन करने जा रहा नया प्रयोग 

अब बच्चों के मन में नहीं रहेगा गणित और विज्ञान का डर, गेमिंग ऐप से जिला प्रशासन करने जा रहा नया प्रयोग 

Published : Aug 31, 2022, 04:03 PM IST

वाराणसी में बच्चों के मन से विज्ञान का गणित का डर हटाने के लिए जिला प्रशासन एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। यहां बच्चों को गेमिंग ऐप के जरिए शिक्षा देने की नई कवायद शुरू होने जा रही है। 

वाराणसी: सरकारी स्कूलों के बच्चों की शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए कंप्यूटर गेम (स्टेप एप) के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षा छ से 12 तक के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए जिला प्रशासन नया प्रयोग करने जा रहा है।
आईआईटी के युवाओं द्वारा तैयार गेमिंग एप के जरिए बच्चों को विज्ञान और गणित का डर भगाकर खेलों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। बतौर पायलट प्रोजेक्ट सुपर बनारस की शुरूआत कुछ दिनों में हो जाएगी। प्रथम चरण में स्टेप एप टीम के सदस्य ब्लॉकों के स्कूलों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। अक्सर बच्चे गणित और विज्ञान के कठिन सवालों से डर कर उनसे दूर भागने लगते हैं। बच्चों के मन से विषय का डर निकालने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। बच्चों को कंप्यूटर गेम के जरिये गणित और विज्ञान के पाठ्यक्रम में दिए गए विषय वस्तु को खेलों के माध्यम से बच्चों की शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शुरू हुई पहल में जिन स्कूलों में कंप्यूटर की सुविधा नहीं होगी, वहां प्रशासन की ओर से टैब लैब की स्थापना की जाएगी। ताकि बच्चे टैब लेट पर खेल के जरिये अपने विषय पर आसानी से समझ सकेंगे।
कंप्यूटर पर गेम खेलने के दौरान बच्चों को अंक मिलेंगे, जो उसके डैशबोर्ड पर दिखाई देगा। इस अंक के जरिये शिक्षक बच्चे की बौद्धिक क्षमता का आकलन कर सकेंगे। गेम के जरिये यह भी पता लगाया जाएगा कि बच्चा किस में तेज और किस चीज में कमजोर है। स्टेप एप स्कूलों के कंप्यूटर सिस्टम में इसे डाउनलोड करेगा। हर बच्चे की आईडी बनाई जाएगी। बच्चा बिना इंटरनेट के खेल खेल में पाठ में दिए गए विषय वस्तु समझ लेगा।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला