Kissa UP Ka: हैसियत कम होने के बावजूद भाजपा में क्यों जमे हैं वरुण और मेनका गांधी

Kissa UP Ka: हैसियत कम होने के बावजूद भाजपा में क्यों जमे हैं वरुण और मेनका गांधी

Published : Feb 23, 2022, 03:02 PM ISTUpdated : Feb 23, 2022, 04:09 PM IST

जब से सोनिया गांधी ने विरासत पर कब्जा किया है तब से मेनका की बस यही तमन्ना है कि वह उनका राजनीतिक पतन देखें। मेनका उस दल में बने रहना चाहती है जो सोनिया को सत्ता से दूर रख सके। इसी के चलते वह 1988 में जनता दल में शामिल हुईं। फिर जब भाजपा उस स्थिति में आ गई कि वह कांग्रेस को चुनौती दे सके तो वह 2004 में भाजपा में शामिल हो गईं। 

लखीमपुर खीरी कांड हो या किसानों की समस्या, हर बार भाजपा की राह में सांसद वरुण गांधी कठिनाईयां खड़ी कर रहे हैं। जब भी यूपी में भाजपा किसी बड़ी समस्या में फंसी दिखती है तो वरुण पार्टी की परेशानियों को कम करने के बजाए बीते कुछ समय से उसे बढ़ाते ही दिखाई पड़ते हैं। जिसके बाद यह सवाल खड़ा होता है कि हैसियत कम होने और विरोधी होने के बावजूद भी वरुण गांधी और मेनका गांधी भाजपा में क्यों जमे हुए हैं? 

बीते कुछ समय से वरुण गांधी ने लगातार भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हालांकि जब 2004 में जब वह भाजपा में शामिल हुए थे तो उन्होंने कहा था कि हर सही सोच रखने वाले भारतीय को उस पार्टी को मजबूत करना चाहिए जिसने देश को आगे बढ़ाया है। लोगों के जहन में सवाल आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया है जो उनको भाजपा रास नहीं आ रही है?  ज्ञात हो कि वरुण गांधी की मां मेनका गांधी पिछली बार मोदी सरकार में मंत्री भी थीं। हालांकि दोबारा सरकार बनने पर उनका पत्ता कट गया। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी मेनका गांधी और वरुण गांधी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद से जहां मेनका बचाव की मुद्रा में हैं तो वहीं वरुण गांधी आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। 

इस कारण से हैं भाजपा के साथ 
जब से सोनिया गांधी ने विरासत पर कब्जा किया है तब से मेनका की बस यही तमन्ना है कि वह उनका राजनीतिक पतन देखें। मेनका उस दल में बने रहना चाहती है जो सोनिया को सत्ता से दूर रख सके। इसी के चलते वह 1988 में जनता दल में शामिल हुईं। फिर जब भाजपा उस स्थिति में आ गई कि वह कांग्रेस को चुनौती दे सके तो वह 2004 में भाजपा में शामिल हो गईं। 

वरुण की नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह लगातार पार्टी के खिलाफ जाकर ट्वीट कर रहे हैं। यही नहीं फरवरी 2022 में ही उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट अपील की थी। यूपी चुनाव से पहले उन्होंने कोलकाता में पीएम की सफल रैली को भी विफल बताया था 2014 में तो वरुण ने मंच पर मोदी-मोदी के नारे पर डांटते हुए कहा था कि ये मोदी-मोदी क्या है। इसके बाद उन्होंने 2015 में आरोप लगाया था कि दूसरे दलों की तुलना में भाजपा में युवाओं को कम मौका मिलता है। 

सोनिया गांधी के बाद अब इंदिरा की विरासत को राहुल और प्रियंका संभाल रही हैं। इनके रहते मेनका कभी भी कांग्रेस में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। कई बार वरुण के भी कांग्रेस में जाने की चर्चाएं आती रही हैं। हालांकि गांधी बनाम गांधी परिवार के बीच में जो कड़वाहट घुली हुई है उसके बाद मिठास की गुंजाइश फिलहाल दिखाई नहीं पड़ती है।

Kissa UP Ka: मजबूरी में मुख्तार अंसारी नहीं बने थे बाहुबली, जानिए उनके जीवन के 10 प्रमुख पन्ने

Kissa UP Ka: जब मायावती ने खुदवा दिया 600 एकड़ में फैला राजा भैया का तालाब, घोषित किया पक्षी विहार

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more