रामलला के दर्शन करने अयोध्या आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, 50 क्विंटल फूलों से सजाया गया पूरा स्टेशन परिसर

रामलला के दर्शन करने अयोध्या आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, 50 क्विंटल फूलों से सजाया गया पूरा स्टेशन परिसर

Published : Apr 14, 2022, 05:09 PM IST

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) आज यानी 14 अप्रैल से यूपी के तीन दौरे पर रहेंगे। उप राष्ट्रपति शाम को नई दिल्ली से चलकर शाम करीब पांच बजे राजधानी आ जाएंगे। उनका लखनऊ में राजभवन में रात्रिविश्राम का कार्यक्रम है। इसके बाद लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाकर श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। 

लखनऊ: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) आज यानी 14 अप्रैल से यूपी के तीन दौरे पर रहेंगे। उप राष्ट्रपति शाम को नई दिल्ली से चलकर शाम करीब पांच बजे राजधानी आ जाएंगे। उनका लखनऊ में राजभवन में रात्रिविश्राम का कार्यक्रम है। इसके बाद लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाकर श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। वहां करीब तीन घंटे रुकेंगे। जिसके लिए अयोध्या प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है। उपराष्ट्रपति राम नगरी में सुखद अनुभव करें इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। उसके बाद वह इसी स्पेशल ट्रेन से ही वाराणसी रवाना हो जाएंगे। वाराणसी में उनका श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन का कार्यक्रम है। वह वाराणसी से ही नई दिल्ली रवाना होंगे।

राज्यपाल और सीएम करेंगे स्वागत
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उप राष्ट्रपति का राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। राजभवन में उप राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण के बाद यह पहला मौका है जहां पर मंत्रिमंडल एक साथ एकत्रित होगा। 

15 अप्रैल को रामलला में करेंगे पूजा
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। शहर से करीब नौ बजे विशेष ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या करीब 11 बजे पहुंचने के बाद उनका श्रीराम लला तथा हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। इसके लिए स्टेशन से लेकर रामलला और हनुमानगढ़ी तक के मार्ग को सुसज्जित किया जा रहा है। स्टेशन परिसर को 50 कुंटल फूलों से सजाया जा रहा है। अयोध्या में उनका करीब तीन घंटे का कार्यक्रम है। वहां दर्शन-पूजन के बाद उप राष्ट्रपति अयोध्या रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज