उन्नाव: फीस के लिए छात्रा को खड़ा करना स्कूल को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

उन्नाव: फीस के लिए छात्रा को खड़ा करना स्कूल को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

Published : Oct 19, 2022, 02:08 PM IST

उन्नाव में फीस के लिए छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए। जांच में मान्यता को लेकर तमाम कमियां भी सामने आई। 

उन्नाव में फीस जमा न होने पर एक छात्रा को स्कूल प्रिंसिपल ने दिनभर खड़ा रखा था और परीक्षा नहीं देने दी थी। छात्रा ने कल रोते हुए स्कूल प्रबंधन की करतूत को बयां किया। छात्रा ने फीस जमा करने में 2 दिन की देरी पर स्कूल में पूरे दिन खड़े रखना व पेपर न दिलाये जाने का आरोप लगाया। वीडियो सोशल होने के बाद DM उन्नाव ने SDM को जांच के आदेश दिए हैं । SDM ने मौके पर पहुंच जांच की है। इस दौरान कालेज में मान्यता संबंधी कई खामियां मिली है। मान्यता निरस्तीकरण व विधिक कार्रवाई को SDM ने कहा है। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर कालेज प्रबंधन व व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि ऐसी तस्वीर सामने न आये । इसकी जिम्मेदारी जनपद के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की है । कहा है कि निजी संस्थान मानवता न भूले, शिक्षा व्यापार नहीं है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिम टोला के रहने वाले गोविंद कुशवाहा की बेटी अपूर्वा बांगरमऊ कस्बा संचालित बाल विद्या मंदिर में कक्षा 5 की छात्रा है। मासूम बेटी अपूर्वा का कल रोते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। छात्रा ने रोते हुए स्कूल प्रबंधन की करतूत को बयां की। छात्रा ने फीस जमा करने में 2 दिन की देरी पर स्कूल में पूरे दिन खड़े रखना व पेपर न दिलाये जाने का आरोप लगाया था। छात्रा का वीडियो देख हर कोई व्यवस्था को कोस रहा है। डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम बांगरमऊ को जांच के आदेश दिए है। एसडीएम बांगरमऊ उदित नारायण सेंगर ने कॉलेज पहुंचकर कई बिंदुओं पर गहन जांच की। जांच में स्कूल प्रबंधन के मान्यता संबंधी कागजों में खामियां पाई गई हैं । इसके अलावा और भी खामियां मिली है।

डूबते सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य? CM योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में समझाया छठ महापर्व का महत्व
Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026