वीडियो वायरल: बर्थडे पार्टी में गए भाजपा नेता की कमरे में बंद कर हुई पिटाई

वीडियो वायरल: बर्थडे पार्टी में गए भाजपा नेता की कमरे में बंद कर हुई पिटाई

Published : Jan 03, 2023, 02:00 PM IST

यूपी के हरदोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई कमरे में बंद कर की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। 

हरदोई: जनपद में भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम में शिरकत करने भाजपा के बूथ अध्यक्ष पहुंचे हुए थे। यहां पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने उन्हें कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। दबंग वीडियो में बूथ अध्यक्ष से गाली गलौज करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित भाजपा बूथ अध्यक्ष ने कछौना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

कछौना कोतवाली के अरसेनी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष ने बताया कि वह बबलू सिंह के बेटे के जन्म दिवस के आयोजन में टिकारी के स्वर्गीय गजराज सिंह बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गए थे। जहां पर पहले से मौजूद टिकारी निवासी अनिल तिवारी पुत्र विष्णु नारायण तिवारी अपने साथी सोनू रमेश कुमार के साथ उन्हें विद्यालय के एक कक्ष में खींच ले गए। जहां पर बिना वजह तीनों लोगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि दबंग अनिल तिवारी ने अपनी रिवाल्वर की बट से बुरी तरह से चेहरे पर वार किया और धमकी दी बड़े भाजपा नेता बन रहे हो तुम्हें जान से मार देंगे। जिसका दबंगों ने वीडियो भी बनाया जिसे कई व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकाने की नियत से वायरल किया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'