फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा

ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया। फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता दीपिका की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है।

Share this Video

ग्रेटर नोएडा में दहेज में फॉर्च्यूनर और 50 लाख की डिमांड न पूरी होने पर हत्या का मामला सामने आया। मृतका दीपिका के परिजन ने इस मामले में ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। आरोप है कि बेटी का वैवाहिक जीवन बचाने के लिए वह चंद घंटों पहले ही बातचीत करके गए थे और दोनों पक्षों को समझाया था। हालांकि इसके कुछ ही घंटे बाद बेटी की मौत की खबर आ गई। दीपिका नागर के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस पति, सास-ससुर समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। 

Related Video