WorldSkills में भारत का दम! मेडल विजेताओं से PM मोदी की खास बातचीत

Share this Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WorldSkills Competition में हिस्सा लेने वाले भारतीय प्रतिभागियों और मेडल विजेताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से पूछा कि कितने लोगों का पासपोर्ट पहली बार बना, कितने पहली बार हवाई जहाज में बैठे और कितने पहली बार विदेश गए। पीएम मोदी ने इसे नए भारत की तस्वीर बताते हुए कहा कि देश के छोटे गांवों से आने वाले युवा भी अब बड़े सपने देख रहे हैं। उन्होंने तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के दौर में स्किल, री-स्किल और अपस्किल को जरूरी बताया। उनके मुताबिक, डिग्री के साथ यह जानना भी अहम है कि व्यक्ति वास्तव में क्या कर सकता है।

Related Video