हिंदू बने वसीम रिजवी, स्वामी चक्रपाणि बोले- सुरक्षा मुहैया कराए योगी-मोदी सरकार

हिंदू बने वसीम रिजवी, स्वामी चक्रपाणि बोले- सुरक्षा मुहैया कराए योगी-मोदी सरकार

Published : Dec 06, 2021, 01:24 PM ISTUpdated : Dec 06, 2021, 01:41 PM IST

शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) ने इस्‍लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म लिया। डासना मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्‍हें हिंदू धर्म ग्रहण कराया। इस दौरान महंत नरसिंहानंद ने कई तरह के अनुष्ठान भी किए। अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि पूर्व मुस्लिम धर्मगुरु वसीम रिजवी साहब का हिंदू सनातन धर्म स्वीकार करना स्वागत योग्य है।

अखिल भारत हिंदू महासभा (All India Hindu Mahasabha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज (National President Swami Chakrapani Maharaj) ने कहा कि पूर्व मुस्लिम धर्मगुरु वसीम रिजवी (wasim rizvi) साहब का हिंदू सनातन धर्म स्वीकार करना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा, 'अखिल भारत हिंदू महासभा, संत महासभा उनका स्वागत करती है। वसीम रिजवी साहब अब हमारे हिंदू सनातन धर्म के अंग हैं। कोई भी कट्टरपंथी उनके खिलाफ फतवा जारी करने के लिए दुसाहस ना करे।' स्वामी चक्रपाणि ने मांग की है कि केंद्र, प्रदेश सरकार उन्हें उचित सुरक्षा मुहैया कराए।

हिंदुत्व के लिए काम करेंगे रिजवी
धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का वोट किसी भी सियासी पार्टी को नहीं जाता है। मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत जारी की थी। इस वसीयत में उन्‍होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाने के बजाय हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को आग दें। इस वसीयत के बाद वसीम रिजवी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्‍होंने खुद की हत्‍या की साजिश की आशंका जताई थी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला