काशी में लगातार बढ़ रहा मां गंगा का जलस्तर, घाटों पर बदला गया आरती का स्थल

काशी में लगातार बढ़ रहा मां गंगा का जलस्तर, घाटों पर बदला गया आरती का स्थल

Published : Sep 21, 2022, 11:50 AM IST

धर्म की नगरी काशी में बढ़ते गंगा के जलस्तर ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 4 दिनों में गंगा के जलस्तर में करीब 3 मीटर से अधिक बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है की पुलिस प्रशासन ने एतिहात के तौर पर गंगा में नौका संचालन पर रोक लगा दिया है।

वाराणसी पिछले करीब 3 सप्ताह से कम हो रहा गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के वजह से एक बार फिर नावों के संचालन पर रोक लगा दिया गया है तो वही दूसरी ओर अस्सी घाट पर होने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान बदल गया है। गंगा किनारे होने वाली मां गंगा की आरती अब घाट के ऊपरी हिस्से पर आ गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 66.11 मीटर तक आ गया है जो चेतावनी बिंदु से मात्र 4 मीटर की दूरी पर है। वही गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से जिला प्रशासन भी एलर्ट मोड़ पर आ गया है। 
धर्म की नगरी काशी में होने वाली मां गंगा की आरती का स्थल एक बार फिर बदला दिया गया है। पिछले कई हफ्तों से गंगा स्थिर होने के बाद तेजी से बढ़ने लगी है। यही वजह है की आज मां गंगा के रौद्र रूप में आने से पहले उनकी शांति के लिए विशेष आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती के आयोजको की माने तो पिछले दिनों आए बाढ़ की वजह से नाविकों के साथ घाट किनारे रहने वाले लोगो को काफी नुकसान हुआ , गंगा का जलस्तर घटने से एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो रहा था और पर्यटक भी घाटों पर आने लगे थे लेकिन एक बार फिर तेजी से जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। घाट पर आने वाले पर्यटक भी बारिश और गंगा में हो रही बढ़ोतरी के वजह से कम हो गई है। ऐसे में घटा किनारे रहने वाले लोगो को एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने की चिंता सताने लगी है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला