बकरी चराने गई महिला को झोले में बंद मिला नवजात, मासूम की हालत देखकर रह गई दंग

बकरी चराने गई महिला को झोले में बंद मिला नवजात, मासूम की हालत देखकर रह गई दंग

Published : May 27, 2022, 12:37 PM IST

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बकरी चराने गई एक महिला को झोले में बंद नवजात पड़ा हुआ मिला। महिला द्वारा उसे झोले से निकाला गया तो उसके गले में नाडे से फदा लगा हुआ था तथा मुंह में रुई भी घुसी हुई थी। उसने आनन-फानन में नवजात को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बकरी चराने गई एक महिला को झोले में बंद नवजात पड़ा हुआ मिला। महिला द्वारा उसे झोले से निकाला गया तो उसके गले में नाडे से फदा लगा हुआ था तथा मुंह में रुई भी घुसी हुई थी। उसने आनन-फानन में नवजात को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूरा मामला आपको बताते चले औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगदास पुर निवासी मीरा बकरी चराने के लिए खेतों पर जा रही थी। जैसे ही वह नवलपुर की पुलिया के समीप पहुंची कि उसे कुछ रोने की आवाज सुनाई दी तो उसने आसपास देखा तो एक झोला कुछ हिलता हुआ दिखाई दे रहा था। इस पर उसने समीप में जाकर झोला खोला तो उसमें एक नवजात पड़ा हुआ था। जिसके गले में नाडे से फंदा लगा था जबकि उसके मुंह में रुई घुसी हुई थी। महिला ने बताया कि उसने फंदे को नवजात के गले से निकाला तथा उसके मुंह में फंसी हुई को भी बाहर निकालकर बकरी का दूध उसे पिलाया तथा इसकी जानकारी एंबुलेंस को दी। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस उसे संयुक्त चिकित्सालय ले आई। जहां पर मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मगर उपचार के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला