शराब की दुकान हटाने को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, भारी प्रदर्शन के बीच किया चक्का जाम

शराब की दुकान हटाने को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, भारी प्रदर्शन के बीच किया चक्का जाम

Published : Jul 08, 2022, 06:04 PM IST

वाराणसी के रोहनिया-राजातालाब थाना क्षेत्र में महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने को लेकर सड़क पर उतर आई। आक्रोशित महिलाओं ने भारी प्रदर्शन के बीच घंटों तक चक्का भी जाम किया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी काशी में रोहनिया-राजातालाब थाना क्षेत्र के कचहरिया गांव में खुली शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह लक्ष्य फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ रंजना शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने जितापुर से जख्खिनी जाने वाली रोड पर चक्का जाम व विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम के वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष राम ने आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर शराब की दुकान हटवाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया। आक्रोशित महिलाओं द्वारा सुबह 9:30 बजे से लेकर 11 बजे तक लगभग डेढ़ घंटा तक चक्का जाम चला।

लक्ष्य फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ रंजना शर्मा ने बताया कि इस शराब की दुकान का लाइसेंस महगांव में हुआ है। जिस पर गुरुवार को महगांव की आक्रोशित महिलाओं ने विरोध किया तो शुक्रवार को कचहरिया गांव में शराब की दुकान खोल दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश राय ने शराब की दुकान को तुरंत बंद करने तथा दुकान से शराब खाली करने का निर्देश दिया और दुकानदार श्रीप्रकाश जायसवाल से शराब की दुकान की चौहद्दी दिखाने को कहा। शराब की दुकान को देखकर कचहरिया गांव की महिलाएं आगबबूला हुई और जितापुर से जख्खिनी जाने वाले मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ रंजना शर्मा, लक्ष्मी देवी, अनीता, निर्मला देवी, सुनीता देवी, चंपा देवी, फरजाना, रीता देवी, सरिता देवी ,विमला देवी, मंजू देवी, अमरावती देवी, इंद्रावती देवी, निर्मला देवी,सावित्री देवी ,शांति देवी, मंजू देवी, उर्मिला ,सविता ,कलावती, मीरा, सितारा इत्यादि ग्रामीण महिलाएं शामिल रही।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला