सफाई कर्मचारियों के लिए वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज का किया उद्घाटन, राज्य में सबसे पहले वाराणसी नगर निगम ने किया शुरू

सफाई कर्मचारियों के लिए वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज का किया उद्घाटन, राज्य में सबसे पहले वाराणसी नगर निगम ने किया शुरू

Published : Aug 24, 2022, 01:05 PM IST

यूपी के जिले वाराणसी में नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के लिए अनोखी पहल शुरू की है। राज्य में पहला सफाई कर्मचारियों के लिए एक कॉलेज को शुरू किया गया है, जिसका नाम वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज रखा गया है। यहां सफाईकर्मचारियों को स्वच्छता के साथ अपने जीवन को बचाने की तकनीकी भी सिखाई जाएगी।

वाराणसी: नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा नगर निगम वाराणसी मुख्यालय भवन में लगाए गए वर्ल्ड टायलेट कॉलेज के प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण किया गया। सोशल मिडिया पहल, डेटॉल इण्डिया और हार्पिक संस्था के साथ नगर निगम वाराणसी ने मिलकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु सफाई किट जिसमें बैग, ग्लव्स, सेनेटाइजर, कॉपी, किताब, पेन्सिल इत्यादि का वितरण किया जायेगा। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के लिए पहली बार इस कॉलेज को खोला गया है। उत्तर प्रदेश का पहला या अनोखा कॉलेज है, जहां पर सिर्फ सफाई कर्मचारी पढ़ेंगे। नगर निगम परिसर में खोले गए इस कॉलेज का नाम वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज रखा गया है, जहां पर सफाई कर्मचारी सर्टिफिकेट कोर्स कर सफाई से लेकर सफाई के दौरान सुरक्षा के गुण सीखेंगेl 

नगर निगम परिसर में 1 दिन में 60 कर्मचारियों की क्लास लगेगी। यह कर्मचारी सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए स्वच्छता के दौरान क्या-क्या समस्याएं आती हैं और जीवन को कैसे बचाया जा सकता है, इसकी तकनीकी बारीकियां सीखेंगे। इस अनोखे कॉलेज की सराहना और चर्चा वाराणसी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही है। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह के द्वारा बताया गया कि इस कार्य को मूर्तरूप देने के लिये शीघ्र ही सफाई कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ट्रेनिंग में सफाई कर्मचारियों को सफाई करते समय स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में बताया जाएगा। लोकार्पण के समय सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, पी.आर.ओ. संदीप श्रीवास्तव ‘‘पहल’’ संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह रघुवंशी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला