योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर मुसलमानों ने बांटे लड्डू, मस्जिद में दुआ करने के साथ लगाए योगी जिंदाबाद के नारे

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर मुसलमानों ने बांटे लड्डू, मस्जिद में दुआ करने के साथ लगाए योगी जिंदाबाद के नारे

Published : Mar 26, 2022, 04:38 PM IST

सराय तरीन इलाके में जैसे ही स्थानीय मुस्लिम भाइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे बार मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने की जानकारी हुई, मुस्लिम समाज के लोग आपस में एक दूसरे को लड्डू खिलाने में लग गए। 

संभल: योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर लड्डू बांटे हैं और योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं। इसकी गवाही दे रही है यह तस्वीरें। जो आई है सीधे यूपी के संभल से। जहां के सराय तरीन इलाके में जैसे ही स्थानीय मुस्लिम भाइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे बार मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने की जानकारी हुई, मुस्लिम समाज के लोग आपस में एक दूसरे को लड्डू खिलाने में लग गए। मस्जिदों से निकलकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह जगह योगी के दूसरे बार मुख्यमंत्री बनने का जश्न मनाया और आपस में एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई ।

वाराणसी में भी हुई भव्य तैयारियां
उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की गई, वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दीर्घायु की कामना की गई। 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर के कर्मचारियों ने परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के लिए दो स्थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी टीवी लगाई गई थी, जिस पर लोगों ने प्रसारण भी देखा। शाम के समय परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था जिसमें कलाकार राजन तिवारी अपने साथियों ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। ललिता घाट पर गंगा के किनारे भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more