युवक ने शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, न्याय के लिए SP कार्यालय पहुंची पीड़िता

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, न्याय के लिए SP कार्यालय पहुंची पीड़िता

Published : Jun 08, 2022, 03:33 PM IST

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल से अधिक तक महिला के साथ शारिरिक शोषण किया। पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के काट रही चक्कर काट रही है। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा। हैरान करने वाली बात तो यह है कि वह युवक पहले से ही शादीशुदा था। इस बात का पता जब महिला को लगा तो उसके साथ आरोपी युवक ने मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुए धोखे और अत्याचार को लेकर मुकदमा दर्ज कराया लेकिन उसमें भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल कर पीड़ित महिला को मुकदमा वापस करने का दबाव भी बना रहा है। कई दिनों से पीड़ित महिला आरोपी दिलीप गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही। साथ ही महिला ने गंगाघाट पुलिस व SP से अभी तक कोई न्याय न मिलने का आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि अगर उसको न्याय नहीं मिला तो एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी। बीते 28 मई को दिलीप गुप्ता के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला