पैसे दिलाने के नाम पर लगवाया अंगूठा, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर युवक के साथ अंजाम दी गई ये वारदात

पैसे दिलाने के नाम पर लगवाया अंगूठा, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर युवक के साथ अंजाम दी गई ये वारदात

Published : Sep 18, 2022, 11:41 AM IST

यूपी के हरदोई में जबरन युवक की नसबंदी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना को लेकर एसपी से शिकायत की। पीड़िता पत्नी के प्रसव को लेकर हरियावा सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र गया था जहां उसके साथ यह घटना हुई। 

हरदोई:  स्वास्थ्य विभाग हमेशा चर्चाओं में बना हुआ है ऐसा ही एक मामला हरियावा समुदायिक केंद्र का सामने आया है। यहां पीड़ित युवक ने हरियावॉ स्वास्थ्य केंद्र पर जबरन  नसबंदी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। आपको बताते चलें कि गेंदन लाल पुत्र रामऔतार निवासी जफर पुर थाना हरियावां का गरीब व्यक्ति है तथा खेती व मजदूरी करके अपने परिवार की जीविका चलाता है।

गेंदन लाल ने बताया कि उसकी पत्नी गीता गर्भावस्था में थी जिस कारण प्रसव कराने के लिये सामुदायिक केन्द्र, हरियावों में भर्ती कराया था पत्नी गीता ने एक पुत्र को जन्म दिया तथा अगले दिन पत्नी को डिस्चार्ज करना था। इसी कारण विपक्षीगण ने कई कागजो पर अंगूठा लगवा लिया तथा उक्त सभी लोग गेंदन लाल को एक अलग कमरे में ले गये। यहां विपक्षीगण सुरेश, गीता, पिंकी ने वर्तमान तैनात डॉक्टरो के साथ मिलकर  जोर जबरदस्ती करके इन्जेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सभी ने धोखा एवं छल कपट करके बिना जानकारी के जबरिया नसबंदी कर दी। जिसके टांके के निशान गुप्तांग में बने हुये है। जब पीड़ित को होश आया तब इस बात की शिकायत उक्त विपक्षीगण तथा वर्तमान तैनात डॉक्टरो से की। हालांकि इसके बाद विपक्षीगण द्वारा भद्दी-भद्दी गालियों देकर पीड़ित व पत्नी को जन्मे बच्चे सहित अपने अस्पताल से भगा दिया। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला