यूपी की उम्मीद: धोनी को यूपी का CM बनाना चाहते हैं युवा खिलाड़ी, कहा-चुनाव में होती है मंदिर मस्जिद की बात

यूपी की उम्मीद: धोनी को यूपी का CM बनाना चाहते हैं युवा खिलाड़ी, कहा-चुनाव में होती है मंदिर मस्जिद की बात

Published : Feb 22, 2022, 12:08 PM IST

गोरखपुर के युवा खिलाड़ियों ने चुनाव के मुदृे पर बड़ी बात बोल दी, इनका कहना था कि बहुत हुआ मंदिर, मस्जिद अब महेन्द्र सिंह धोनी को सीएम बनाइए। खिलाड़ियों ने कहा कि खिलाड़ी जब गोल्ड जीत कर आता है, तब पीठ थपथपाने हर कोई आ जाता है। गोल्ड का श्रेय लेने के लिए होड़ लग जाती है। 

अनुराग पाण्डेय
गोरखपुर के युवा खिलाड़ियों ने चुनाव के मुदृे पर बड़ी बात बोल दी, इनका कहना था कि बहुत हुआ मंदिर, मस्जिद अब महेन्द्र सिंह धोनी को सीएम बनाइए। खिलाड़ियों ने कहा कि खिलाड़ी जब गोल्ड जीत कर आता है, तब पीठ थपथपाने हर कोई आ जाता है। गोल्ड का श्रेय लेने के लिए होड़ लग जाती है। जबकि एक खिलाड़ी का जीवन कठिन होता है, उसे सरल करने के लिए सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं रहता है। चुनाव भी होते हैं, तो मंदिर, मस्जिद की ही बात होती है। गोरखपुर से नरेन्द्र हिरवानी, उमेश यादव जैसे क्रिकेटर भारत के लिए खेले हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें अपना घर प्रदेश छोड़ना पड़ा, तब जाकर वो भारत टीम में सेलेक्ट हो पाए। इन खिलाड़ियों की तरह बहुत खिलाड़ी हैं, जो बाहर जाने का निर्णय नहीं ले पाते हैं। यहीं पर उनका टैलेंट दम तोड़ देता है। गोरखपुर के खिलाड़ियों का कहना है कि जब कोई खिलाड़ी देश या प्रदेश की कमान संभालेगा तब खिलाड़ियों के दर्द को वो अच्छे से समझेगा। इसलिए ये लोग चाहते हैं कि बिना चुनाव के ही एक बार महेन्द्र सिंह धोनी को सीएम मान लेना चाहिए। भारत देश बड़ा होते हुए भी खेल में छोटे—छोटे देशों से हार जाता है।

 

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज
Read more