पन्द्रह सौ रुपये के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पन्द्रह सौ रुपये के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Published : Apr 17, 2022, 08:14 PM IST

बागपत में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है । बागपत शहर व बडौत कोतवाली पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है । ताज़ा ही मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र का है जहां महज 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक को गोली मार दी गयी । 

बागपत में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है । बागपत शहर व बडौत कोतवाली पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है । ताज़ा ही मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र का है जहां महज 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक को गोली मार दी गयी । जबकि उसके परिजन भी छर्रे लगने से गम्भीर रूप से घायल है । बताया गया है कि आरोपित छह- सात युवको ने घटना को अंजाम दिया और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए । सूचना पर पहुची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है जबकि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 

बता दे कि वारदात शहर कोतवाली बागपत क्षेत्र के पुराना कस्बे की है जहां एक बकरा खरीदने के मामले में महज पंद्रह सौ रुपये को लेकर युवक को गोली मार दी गयी । बताया गया है कि रुपये न देने पर आरोपित व उसके साथियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है । पीड़ित युवक की बहन के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपित इलियास व मतीन के बेटे अपने छह- सात साथियों के साथ आये । पहले तो उसके भाई यानी घायल युवक महताब के साथ घर के बाहर झगड़ा करने लगे । देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया । जिसके बाद आरोपित युवक घर मे घुस आए और आते ही पीड़ित की जमकर पिटाई की जिसके बाद उसकी गर्दन में गोली मार दी । गोली लगते ही पीड़ित युवक महताब लहूलुहान होकर नीचे गिर गया और गोली उसकी गर्दन के बीच से पार करते हुए बाहर निकल गयी । वही पास में मौजूद अन्य परिजन भी छर्रा लगने से गम्भीर रूप से घायल है । पीड़ित युवक महताब पुत्र गुलजार (29 वर्षीय) व गुलजार पुत्र शरीफ (62 वर्षीय) गम्भीर रूप से घायल है । घायलों को गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल बागपत से मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है । फिलहाल मेहताब की हालत चिंताजनक बनी हुई है । वही बताया ये भी गया है कि आरोपित घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले । सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस व सीओ बागपत अनुज मिश्रा भी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुँचे है । जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का व घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया । फिलहाल बागपत पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है और उनकी धरपकड़ का प्रयास कर रही है । पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas