
हटके डेस्क: फ्लाइट में ट्रैवल करने के दौरान एयरहोस्टेस आपको शरुआत में ही सेफ्टी रूल्स बताती है। इसके पीछे वजह है फ्लाइट्स में एक्सीडेंट होने की संभावना। जरा सी लापरवाही से हवाई यात्रा के दौरान बड़ी घटना घट सकती है। लेकिन शायद कुछ लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। तभी तो अमेरिका में रहने वाले दो लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे चलती फ्लाइट में ही इमरजेंसी गेट खोल दिया और नीचे उतर गए। दोनों की इस हरकत की वजह से फ्लाइट में बैठे अन्य पैसेंजर्स की जान भी खतरे में पड़ गई।
फ्लाइट में मच गई अफरा-तफरी
ये खौफनाक घटना हुई डेल्टा एयरलाइन्स में। एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट न्यूयॉर्क से अटलांटा जा रही थी। जब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनवे में थी, तभी फ्लाइट में मौजूद दो यात्री उठ खड़े हुए। इनकी पहचान 31 साल के एंटोनियो मर्डोक और 23 साल की ब्रियना के रूप में हुई। दोनों उठे और इमरजेंसी एग्जिट खोल कर नीचे उतर गए।
फ्लाइट में कर रहे थे डिस्टर्ब
इस घटना से पहले भी दोनों यात्री फ्लाइट में काफी डिस्टर्बेस कर रहे थे। दोनों ने अंदर कई बार सीट बदली थी। उनके साथ एक कुत्ता भी था। दोनों अपने कुत्ते के साथ ही इमरजेंसी एग्जिट के स्लाइडर को खोल बाहर चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। दोनों पर बाकी यात्रियों की जान जोखिम में डालने और आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।
झेलना होगा मुकदमा
इस मूर्खतापूर्ण हरकत की वजह से दोनों को जेल जाना पड़ा है। अब उनपर कार्यवाई की जाएगी। साथ ही दोनों पर मुकदमा चलाया जाएगा। इस घटना के बाद फ्लाइट से दोनों को उतार कर बाकी यात्रियों को रवाना कर दिया गया। घटना के समय फ्लाइट में कुल 462 लोग सवार थे। जरा सी लापरवाही के कारण सबकी जान जोखिम में पड़ गई थी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News