खौफनाक: चलती फ्लाइट का दरवाजा खोल उतर गए 2 यात्री, सीट पर बैठे 462 पैसेंजर्स का कांप गया कलेजा

Published : Dec 25, 2020, 03:34 PM ISTUpdated : Dec 25, 2020, 03:35 PM IST
खौफनाक: चलती फ्लाइट का दरवाजा खोल उतर गए 2 यात्री, सीट पर बैठे 462 पैसेंजर्स का कांप गया कलेजा

सार

अमेरिका में दो लोगों को पुलिस ने फ्लाइट से अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। ये दोनों यात्री चलती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट को खोल बाहर निकल गए थे। अपने साथ बाकी यात्रियों की जान जोखिम में डालने की वजह से उनपर ये कार्यवाई की गई। 

हटके डेस्क: फ्लाइट में ट्रैवल करने के दौरान एयरहोस्टेस आपको शरुआत में ही सेफ्टी रूल्स बताती है। इसके पीछे वजह है फ्लाइट्स में एक्सीडेंट होने की संभावना। जरा सी लापरवाही से हवाई यात्रा के दौरान बड़ी घटना घट सकती है। लेकिन शायद कुछ लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। तभी तो अमेरिका में रहने वाले दो लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे चलती फ्लाइट में ही इमरजेंसी गेट खोल दिया और नीचे उतर गए। दोनों की इस हरकत की वजह से फ्लाइट में बैठे अन्य पैसेंजर्स की जान भी खतरे में पड़ गई। 

फ्लाइट में मच गई अफरा-तफरी 
ये खौफनाक घटना हुई डेल्टा एयरलाइन्स में। एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट न्यूयॉर्क से अटलांटा जा रही थी। जब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनवे में थी, तभी फ्लाइट में मौजूद दो यात्री उठ खड़े हुए। इनकी पहचान 31 साल के एंटोनियो मर्डोक और 23 साल की ब्रियना के रूप में हुई। दोनों उठे और इमरजेंसी एग्जिट खोल कर नीचे उतर गए।  

फ्लाइट में कर रहे थे डिस्टर्ब 
इस घटना से पहले भी दोनों यात्री फ्लाइट में काफी डिस्टर्बेस कर रहे थे। दोनों ने अंदर कई बार सीट बदली थी। उनके साथ एक कुत्ता भी था। दोनों अपने कुत्ते के साथ ही इमरजेंसी एग्जिट के स्लाइडर को खोल बाहर चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। दोनों पर बाकी यात्रियों की जान जोखिम में डालने और आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।  

झेलना होगा मुकदमा 
इस मूर्खतापूर्ण हरकत की वजह से दोनों को जेल जाना पड़ा है। अब उनपर कार्यवाई की जाएगी। साथ ही दोनों पर मुकदमा चलाया जाएगा। इस घटना के बाद फ्लाइट से दोनों को उतार कर बाकी यात्रियों को रवाना कर दिया गया। घटना के समय फ्लाइट में कुल 462 लोग सवार थे। जरा सी लापरवाही के कारण सबकी जान जोखिम में पड़ गई थी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया।  

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar में कौन किस पर भारी, R Madhavan ने अक्षय खन्ना को दिखाया आइना
विदाउट हेलमेट शख्स का क्यों कुछ नहीं कर पाई यातायात पुलिस, स्टील बर्ड कंपनी ने दिया बड़ा ऑफर