अब एयरपोर्ट पर भी मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय, प्लास्टिक कप से मिलेगी आजादी

Published : Aug 26, 2019, 11:53 AM IST
अब एयरपोर्ट पर भी मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय, प्लास्टिक कप से मिलेगी आजादी

सार

भारत सरकार ने देश के 100 रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ में ही चाय बेचने का फरमान जारी करने का फैसला किया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी इसे लागू करने पर विचार किया जा रहा है। 

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पियूष गोयल से कहा है कि वो जल्द ही देश के 100 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय बेचने का ऑर्डर जारी करें। उन्होंने बस डिपो और शॉपिंग मॉल्स में भी कुल्हड़ वाली चाय बेचने का भी आईडिया दिया है। 


इको-फ्रेंडली है कुल्हड़
कुल्हड़ में मिलने वाली चाय से प्लास्टिक के कपों के इस्तेमाल पर लगाम लगेगी। इससे पर्यावरण को काफी फायदा होगा। इसके अलावा अब एयरपोर्ट्स पर भी कुल्हड़ चाय मिलेगी। 


देश के दो प्रेरणा देने वाले रेलवे स्टेशन
देश में वाराणसी और रायबरेली रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ का इस्तेमाल ही किया जाता है। यहां प्लास्टिक के कपों पर बैन लगा हुआ है। यहां टेराकोटा से बने कुल्हड़, ग्लास और प्लेट्स बनाए जाते हैं।  


कुम्हारों को मिलेगा रोजगार 
भारत सरकार किस फैसले से कुम्हारों को रोजगार मिलेगा। पिछले साल खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन ने दस हजार इलेक्ट्रिक व्हील्स कुल्हड़ बनाने के लिए कुम्हारों के बीच बांटी थी। इस बार 25 हजार का टारगेट रखा गया है।    

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Holi Reel Idea: गुब्बारे और प्लास्टिक बोतल से बनाएं वायरल रील, मिल सकते हैं मिलियन लाइक्स
‘एक्सीडेंट हो गया!’ सुनते ही सड़क पर दौड़ पड़े शिवराज सिंह चौहान, मदद का वीडियो वायरल