
हटके डेस्क: मुंबई लोकल को शहर की जान कहा जा सकता है। हर दिन लाखों लोग लोकल से ही एक से दूसरी जगह जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर लोकल ट्रेन की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद समझ आ जाएगा कि इसकी इतनी अहमियत क्यों है? इस तस्वीर को 1 फरवरी को क्लिक किया गया था। इसमें एक शख्स लोकल ट्रेन के नीचे बैठकर उसे प्रणाम करता नजर आ रहा है।
22 मार्च से बंद थी सर्विस
कोविड ऑउटब्रेक के कारण पिछले साल मार्च से ही मुंबई लोकल बंद थी। इस वजह से जब लॉकडाउन खुला भी तब भी लोगों को ऑटो से इधर-ुडजर जाना पड़ रहा था। मुंबई लोकल बंद होने का लोगों के साथ ऐसा अनुभव कई सालों बाद हुआ था। इससे पहले 1974 में ट्रेड यूनियन स्ट्राइक के दौरान 20 दिनों के लिए मुंबई लोकल बंद की गई थी।
वायरल हो रही है ये तस्वीर
1 फरवरी 2021 को दुबारा से महीनों बाद मुंबई लोकल्स दौड़ी। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी। इसमें एक शख्स स्टेशन पर घुटनों के बल बैठकर ट्रेन को नमन कर रहा था। इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया।
आंनद महिंद्रा ने लिखी ऐसी बात
इस तस्वीर को आनंद महिंद्रा ने भी ट्विटर पर शेयर किया। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- ये भारत की आत्मा है... मैं प्रार्थना करता हूं कि हम कभी ना हारें। इस तस्वीर को और भी कई सेलेब्स ने शेयर किया। लेखक देवदत्त पटनायक ने लिखा कि सिर्फ मुम्बईकर ही इस तस्वीर की खूबसूरती को समझ सकता है।
इन्होने खींची तस्वीर
वायरल हो रही तस्वीर फोटोग्राफर सचिन वैद्य ने खींची। सचिन शिवसेना के अखबार सामना के फोटोग्राफर हैं। उन्होंने ही इस तस्वीर को ट्विटर पर सबसे पहले शेयर कुया, जहां से देखते ही देखते ये वायरल हो गई।