वॉशिंग मशीन के दरवाजे में दिखा बच्चे का हाथ, खोलते ही चीख उठी मां

Published : Aug 10, 2019, 03:38 PM ISTUpdated : Aug 10, 2019, 04:44 PM IST
वॉशिंग मशीन के दरवाजे में दिखा बच्चे का हाथ, खोलते ही चीख उठी मां

सार

फ्लोरिडा में तीन साल के बच्चे की मौत वॉशिंग मशीन में बंद होने से हो गई। इस घटना ने लोगों का दिल दहला दिया।

फ्लोरिडा: छोटे बच्चों पर माता-पिता खास ध्यान रखते हैं। ऐसा जरुरी भी है। थोड़ी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। फ्लोरिडा में रहने वाली एक फैमिली में तीन साल के बच्चे की मौत वॉशिंग मशीन में फंसने से हो गई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा वॉशिंग मशीन से खेल रहा था। उस समय बच्चे के पेरेंट्स वहां नहीं थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बच्चा या तो खेलते हुए मशीन में बंद हो गया या फिर उसके साथ खेल रहे बच्चों ने मशीन का दरवाजा बंद कर दिया। जिससे अंदर दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। जब बच्चे के पेरेंट्स ने काफी देर तक उसे नहीं देखा, तो उसकी खोज शुरू हुई। आखिर में मशीन में बच्चे का हाथ नजर आया, जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई थी। 

बच्चों पर खास ध्यान देने की अपील 
इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बच्चों पर खास ध्यान देने की भी अपील की गई है। अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि वॉशिंग मशीन कौन से ब्रांड का था और उसका मॉडल क्या है? 

जानलेवा बना वॉशिंग मशीन 
साल 2014 के बाद से वॉशिंग मशीन में बच्चों की मौत के मामले बढ़ गए हैं। 2018 में मोंट्रियल में दो बच्चों की मौत भी वॉशिंग मशीन में बंद होने के कारण हुई थी। इसके अलावा एक बच्चे की मौत ड्रायर में फंसने से हो गई थी।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO