पहले गाती है फिर खाती है, दुनिया की सबसे सुरीली गधी का गाना हुआ मशहूर

Published : Aug 10, 2019, 05:10 PM ISTUpdated : Aug 10, 2019, 05:12 PM IST
पहले गाती है फिर खाती है, दुनिया की सबसे सुरीली गधी का गाना हुआ मशहूर

सार

सोशल मीडिया पर सिर्फ इंसान ही मशहूर नहीं होते। यहां कुत्ते, बिल्ली और अब तो गधे भी मशहूर हो जाते हैं। दुनिया की सबसे सुरीली गधी का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। 

पुणे: इस सुरीली गधी से मिलने के लिए आपको विदेश जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। ये गधी पुणे में ही रहती है। 

इन दिनों हर कोई इस गधी की बात कर रहा है। इसका नाम है एमिली। ये पुणे के एक एनिमल शेल्टर में रहती है। इसके सिंगिंग टैलेंट के सभी मुरीद हो रहे। 

खाना मांगने के लिए गाती है गाना

दरअसल, ये गधी ख़ास कारण से गाना जाती है। जब भी इसे भूख लगती है, ये गाना गाने लगती है। जिसके बाद शेल्टर में उसे खाना दिया जाता है। पेट भरते ही एमिली चुप हो जाती है।  

दो साल से रह रही है शेल्टर में 
एमिली पिछले दो साल से RESQ Charitable Trust में रह रही है। वहां की हेड जेसिका रॉबर्ट्स बताती हैं कि अपनी इस खासियत के करण एमिली को शेल्टर होम में सभी काफी पसंद करते हैं।  

 

और भी हैं सिंगर्स 
ऐसा नहीं है कि गाना गाने वाली एमिली इकलौती गधी है। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक गधा 'द लायन किंग' के गाने गाता दिखा था। वहीं आयरलैंड में रहने वाली एक गधी का वीडियो भी वायरल हुआ था।  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO