दूसरी लड़की से चक्कर चला रहा था पति, ट्रैफिक पुलिस के कारण सामने आया कारनामा

Published : Sep 03, 2019, 02:05 PM IST
दूसरी लड़की से चक्कर चला रहा था पति, ट्रैफिक पुलिस के कारण सामने आया कारनामा

सार

धोखेबाजों को अक्सर ऐसा लगता है कि उनका झूठ कभी पकड़ा नहीं जाएगा। लेकिन कभी ना कभी सच सामने आ ही जाता है। थाईलैंड में रहने वाले एक शख्स को भी ऐसा ही कुछ लगा था। लेकिन एक ऐसी गलती के कारण उसका सच सामने आ गया, जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की होगी। 

थाईलैंड: इस देश में ट्रैफिक नियम को लेकर कई नियम हैं। इनमें से एक नियम ये है कि अगर कोई ट्रैफिक रूल तोड़ते हुए पकड़ा जाता है तो उसकी गाड़ी के नंबर के आधार पर चालान उसके घर पर पहुंच जाता है। लेकिन इस नियम के कारण यहां रहने वाले एक शख्स का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उसकी वाइफ के सामने आ गया। 

सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। थाईलैंड के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां रहने वाले एक शख्स ने ट्रैफिक रूल तोड़ा था। वहां बाइक पर बैठे दोनों लोगों का हेलमेट पहनना जरुरी है। लेकिन शख्स के पीछे बैठी महिला ने हेलमेट नहीं लगाया था। ऐसे में शख्स के घर ट्रैफिक रूल तोड़ने के कारण चालान पहुंचा था। चालान के साथ प्रूफ के लिए एक तस्वीर भी थी। 

इस एनवेलप को शख्स की बीवी ने खोला। जब महिला ने तस्वीर देखी, तो उसे धक्का लगा। दरअसल, उस तस्वीर में गाड़ी तो उसका पति चला रहा था लेकिन पीछे बैठी महिला वो नहीं थी। तस्वीर में दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। महिला ने तस्वीर में मौजूद लेडी को नहीं पहचाना। 

जब उसका पति घर आया तब महिला ने उससे सवाल किया। लेकिन वो सही से जवाब नहीं दे पाया। हालांकि, इसके बाद इस मामले को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई लेकिन इंटरनेट पर लोगों ने इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स किये। कुछ लोगों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने बेचारे के अफेयर का खुलासा कर उसकी लाइफ में आग लगा दी। वहीं कुछ ने इसे करमा का बेजोड़ जवाब कहा।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज