फेसबुक पर रिक्शेवाले ने फंसाई हजारों लड़कियां, रात को करता था ऐसी बातें

फेसबुक के जरिए कई अनजान लोग एक-दूसरे को जान लेते हैं। लेकिन कई बार फेसबुक के आड़ में आप जिससे बात कर रहे हैं, उसकी असलियत कुछ और ही निकलती है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 3, 2019 12:45 PM IST

बरेली: फेसबुक पर प्यार और धोके का एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है। यहां एक रिक्शेवाले ने फेसबुक के जरिए तीन हजार लड़कियों को फंसाया और सभी से शादी एक वादे करने लगा। 

जी हां, बरेली में रिक्शा चलाने वाले जावेद की उम्र 52 साल है।  उसने फेसबुक चलाना सीखा। इसके बाद उसने एक प्रोफाइल बनाई और उसमें आईपीएस नुरुल हसन की फोटो लगा दी। इसके बाद उसे कई लोगों के फ्रेंड रिक्वेस्ट आए। कुछ ही दिनों में इस प्रोफाइल पर पांच हजार फ्रेंड्स बन गए, जिनमें से तीन हजार लड़कियां थी।  

जावेद ने इनमें से कई लड़कियों के साथ मैसेज में बात करनी शुरू की। सभी लड़कियों को लगता था कि वो आईपीएस नुरुल हसन से बातें कर रही हैं। जावेद भी आईपीएस बनकर सबसे बातें करता था। उसने कई से शादी का भी वादा कर लिया था। लेकिन किसी ने इस प्रोफाइल की कंप्लेन कर दी जिसके बाद जावेद पुलिस के हाथ लग गया।  

पुलिस ने जब जावेद की प्रोफाइल चेक की, तो पता चला कि उसने कई लड़कियों से शादी का वादा किया था। देर रात वो लड़कियों को आई लव यू के मेसेज भेजा करता था। लड़कियां भी उसे आई लव यू टू कहती थीं। जब पुलिस ने जावेद के घर वालों से बातचीत की तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने पति की इन हरकतों से तंग थी। उसने कई फोन भी तोड़ दिए थे। लकिन जावेद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।  

Share this article
click me!