12 साल में 15 भूतों के साथ संबंध बना चुकी है ये महिला, नए ने दूसरी भूतनी संग दिया धोखा तो कर लिया ब्रेकअप

इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी से ब्रेकअप करना चाहती है। लेकिन ये ब्रेकअप आम नहीं है। महिला को किसी पुरुष या महिला से प्यार नहीं है। ये महिला एक भूत के साथ रिलेशन में थी और अब भूत का दिल किसी और पर आ गया है इसलिए वो रिश्ता खत्म करना चाहती है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 28, 2020 8:07 AM IST / Updated: Oct 28 2020, 01:45 PM IST

हटके डेस्क: प्यार में दो इंसान करीब आ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे की खुशियों का ख्याल रखते हैं। उनके लिए खुद से पहले सामने वाले की जरुरत का ध्यान  रखते हैं। आज के समय में इंसान को किसी से प्यार करने में बंदिश का सामना नहीं करना पड़ता। अब तो समलैंगिक संबंधों को भी समाज ने काफी हद तक सहमती दे दी है। लेकिन अगर ये प्यार दो दुनिया में हो जाए तो? जी हां, इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला, जिसका नाम एमेथिस्ट रियल्म है, का दावा है कि वो पिछले दो साल से एक भूत के साथ रिलेशन में है। इतना ही नहीं, वो इस भूत के साथ फैमिली प्लानिंग भी कर रही थी। लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और महिला को अब ब्रेकअप चाहिए। 

बेहद सीरियस था दोनों का रिलेशन 
इस महिला ने विज्ञान के हर तर्क को झुठला कर भूत के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। महिला ने दावा किया था कि वो एक भूत के साथ सीरियस रिलेशन में है। दोनों का रिश्ता काफी रोमांटिक है और दोनों सेक्सयुअल रिलेशन में भी इंडल्ज हैं। बीच में महिला भूत के साथ बच्चे की भी प्लानिंग कर रही थी। लेकिन अब अचानक दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। ये खटास इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बात ब्रेकअप तक आ गई है।  

ये भी पढ़ें... 
उफनती नदी के बीचो-बीच दुल्हन ने उठा लिया लहंगा, फिर किया वो काम जिसे लाखों लोगों ने देखा
आखिर ऑपरेशन करते हुए हरे या नीले रंग का ही कपड़ा क्यों पहनते हैं डॉक्टर्स? UPSC से भी कंफ्यूजिंग है ये सवाल 
 

भूत को थाईलैंड में हुआ किसी और से प्यार 
दरअसल, महिला इस भूत के साथ छुट्टियां मनाने थाईलैंड गई थी। वहां दोनों ने काफी अच्छा वक्त बिताया। लेकिन वहां  से आने के बाद चीजें बदलने लगी। महिला को ऐसा लगने लगा है कि भूत का किसी और के साथ अफेयर हो गया है। इस कारण उसका रवैया बदल गया है। महिला ने कहा कि अब उसका प्यार पहले जैसा नहीं है। इस कारण उसे रिश्ता खत्म करना है। 

ये भी पढ़ें... 
गर्भ में पल रहे बच्चे को देखने की थी मां-बाप को जल्दी, मासूम ने गुस्से में पेट से ही दिखा दी मिडिल फिंगर 
दूसरी औरत के पेट में पल रहा था पति का बच्चा, पत्नी ने चाकू से काट डाला सोते शख्स का प्राइवेट पार्ट

भूत ने करना शुरू किया तंग 
महिला की शिकायत है कि थाईलैंड से लौटने के बाद भूत उसे तंग कर रहा है। उसने पहले अपने कई साथ भूतों को घर पर बुलाया। वो उनके साथ ड्रग्स लेता था और फिर हंगामा करता था। महिला को इस बात से बेहद गुस्सा आ गया और उसने भूत को ब्रेकअप के  लिए कह दिया। महिला की प्रेमकहानी ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। 

ये भी पढ़ें..
रेस्त्रां में चिकन चाउमीन पैक करवाने गई महिला, किचन में दिखी ऐसी घिनौनी चीज कि बंद ही करवा दी दुकान

Share this article
click me!