नाइजीरिया के तारबा (Taraba) स्टेट में एक शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। शख्स के प्राइवेट पार्ट को चाक़ू से काट दिया गया था। ये काम किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी बीवी ने किया था। वजह बना दूसरी महिला से संबंध। 

हटके डेस्क: एक महिला अपने पति को किसी के साथ नहीं बांट सकती। शादी के बाद वो अपने पति के घर चली जाती है और अपनी पूरी जिंदगी उसी के लिए कुर्बान कर देती है। लेकिन जब वही पति देता है धोखा तो कई बार पत्नियां सबक सीखाने से भी पीछे नहीं हटती। अब ऐसा ही एक मामला नाइजीरिया से सामने आया, जहां एक महिला ने अपने ही हाथों से पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। जब महिला से इसकी वजह पूछी गई तो उसने बताया कि वो अपने पति के पाप को कम रही थी। आइये बताते हैं पूरा मामला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


नींद में बना नपुंसक 
मामला नाइजीरिया के तारबा स्टेट से सामने आया। ये घटना हुई स्टेट के अप्पावा कम्यूनिटी में रहने वाले एक परिवार में। शख्स का असली नाम सामने नहीं आया है लेकिन उसकी पहचान बंगीस के नाम से की जा रही है। बताया गया कि 25 अक्टूबर को बंगीस काम से थककर जब घर आया तो उसकी पत्नी ने अपने सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट को चाक़ू से काट डाला। बंगीस दर्द से चीख पड़ा जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 

किसी और महिला से थे संबंध 
जब शख्स को अस्पताल ले जाया गया तो उसने वहां जानकारी दी कि उसकी ऐसी हालत उसकी पत्नी ने बनाई है। इसके बाद पुलिस ने शख्स की पत्नी को अरेस्ट कर लिया। जब उससे इसकी वजह पूछी गई तो उसने बताया कि वो अपने पति के पाप कम कर रही थी। बाइबिल में लिखा है कि जिससे अपराध होता है उसे खुद से अलग कर देना चाहिए। उसके पति ने दूसरी महिला को प्रेग्नेंट कर दिया था। इसलिए उसने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। 

मर्दानगी बचाने की करी थी कोशिश 
शख्स ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो थककर घर आया था। उसे तेज नींद आ रही थी। बिस्तर पर लेटते ही उसकी आंख लग गई। इसके बाद अचानक उसे लगा कि उसकी बीवी पैंट को उतार रही है। लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि आखिर उसके साथ होने क्या जा रहा है। महिला ने अचानक ही चाक़ू निकाला और शख्स के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। पहले शख्स ने चाक़ू को हाथ से रोका लेकिन असफल हुआ। इस घटना में उसकी बीवी भी घायल हो गई है।