जानें कहां है सबसे महंगा टॉयलेट, कीमत आपके सोच से भी परे...!

Published : Nov 19, 2019, 02:48 PM ISTUpdated : Nov 19, 2019, 03:13 PM IST
जानें कहां है सबसे महंगा टॉयलेट, कीमत आपके सोच से भी परे...!

सार

आज 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए साल 2013 में की थी। टॉयलेट से जुड़ी कई रोचक बातें हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

हटके डेस्क। आज 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए साल 2013 में की थी। टॉयलेट से जुड़ी कई रोचक बातें हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज भी दुनिया में करीब एक अरब लोग खुले में शौच करते हैं। वहीं, अफगानिस्तान में जहां 90 फीसदी लोगों के पास टेलीविजन है, लेकिन अपना शौचालय सिर्फ 7 फीसदी लोगों के पास है। जानें टॉयलेट से जुड़ी कुछ रोचक बातें। 

- पहले लोग समझते थे कि दुनिया का सबसे महंगा टॉयलेट ब्रूनेई के सुल्तान के महल में है, जो ठोस सोने का बना हुआ है। लेकिन यह सच नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सबसे महंगा टॉयलेट धरती पर नहीं है। यह अंतरिक्ष स्टेशन में है, जिसे बनाने में 19 मिलियन डॉलर (करीब 1 अरब, 36 करोड़, 58 लाख, 72 हजार रुपए) की लागत आई। इसकी देख-रेख पर भी काफी खर्चा आता है।

- कहा जाता है कि एक कम्प्यूटर के की-बोर्ड पर टॉयलेट की सीट से 200 गुना ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसलिए टॉयलेट की सफाई रोज करनी चाहिए और इसके लिए अच्छे फिनाइल का यूज करना चाहिए। 

- एक जानकारी के मुताबिक, करीब 20 फीसदी लोग टॉयलेट जाने के बाद हाथ नहीं धोते हैं। 30 फीसदी लोग हाथ धोने के लिए साबुन का यूज करते हैं। भारत में अभी भी ग्रामीण इलाकों में लोग शौच करने के बाद मिट्टी या राख से हाथ धोते हैं।

- चीन में कुत्तों के लिए भी सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था है।

- सिंगापुर में टॉयलेट में फ्लश नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है। एक बार टॉयलेट में फ्लश करने पर करीब 26 लीटर पानी खर्च होता है। 

- सबसे खराब टॉयलेट इंग्लैंड के बताए जाते हैं। इसे लेकर 1992 में एक सर्वे किया गया था। 

- सबसे पहला टॉयलेट पेपर रोल 1890 में द स्कॉट पेपर कंपनी ने बनाया था।    
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Viral Video: बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली,कार्रवाई कब?