Bengal : BJP ने 63 नामों का ऐलान किया, इसमें 4 MP ; बाबुल को टालीगंज से टिकट, ये एक्ट्रेस भी मैदान में

भाजपा ने प बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने जिन 63 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उसमें तीसरे चरण की 27 और चौथे चरण की 36 सीटें हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का भी नाम है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2021 10:28 AM IST / Updated: Mar 14 2021, 05:35 PM IST

कोलकाता. भाजपा ने प बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने जिन 63 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उसमें तीसरे चरण की 27 और चौथे चरण की 36 सीटें हैं। इससे पहले भाजपा ने 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

 इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का भी नाम है। बाबुल को टालीगंज से टिकट दिया गया है। वहीं, हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती को श्यामपुर से टिकट दिया गया है। तनुश्री चक्रवर्ती ने पिछले हफ्ते ही भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके अलावा अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी अलीपुरद्वार से, राजीव बनर्जी डोमजूर से, रवींद्रनाथ भट्टाचार्य सिंगुर से, राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता तारकेश्वर से टिकट दिया गया है। 

Latest Videos

भाजपा की लिस्ट की खास बातें

- भाजपा की लिस्ट में 6 महिलाओं के नाम हैं। वहीं, चार सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। बाबुल सुप्रियो के अलावा राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता, निशिथ प्रमाणिक और लॉकेट चटर्जी को टिकट दिया गया है। 
- इस लिस्ट में तनुश्री चक्रवर्ती और अभिनेत्री पायल सरकार का नाम भी है।
- भाजपा ने अब तक राज्य में 120 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
 

सांसद लॉकेट चटर्जी को भी टिकट
इसके अलावा एमपी निशिथ प्रमाणिक दीनहाटा से, बाबुल सुप्रियो टालीगंज से चुनाव लड़ेंगे। चंडीतला से अभिनेता यश दासगुप्ता को टिकट दिया गया है। अभिनेत्री पायल सरकार बेहला पूर्व से चुनाव लड़ेंगी। एमपी लॉकेट चटर्जी चुंचुड़ा से चुनाव लड़ेंगी। हावड़ा दक्षिण से रंतिसेन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। 

प बंगाल:  भाजपा की दूसरी लिस्ट

प बंगाल:  भाजपा की दूसरी लिस्ट

294 सीटों वाले बंगाल में भाजपा ने 120 सीटों पर नामों का ऐलान किया: Bengal election: BJP ने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, ममता के खिलाफ नंदीग्राम से सुवेंदु को टिकट

 

यह भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में कमल हासन के खिलाफ वनाथी को उतारा, असम में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
केरल से 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, मेट्रो मैन को पलक्कड़ से टिकट 

Share this article
click me!

Latest Videos

IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
कपड़े फाड़े-बाल खींचे और...आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ थाने में बर्बरता
मुलाकात के बाद मोदी के फैन हो गए शतरंज के धुरंधर, PM से मिली खास TIPS