पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते राजनीति से जुड़े लोगों को संडे के दिन भी आराम नहीं मिल सका। बंगाल में जहां, ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर रोड शो किया। वहीं, असम में अमित शाह और राजनाथ सिंह ने रैलियों के जरिये 'चुनावी उन्माद' बढ़ा दिया। इसी बीच भाजपा ने अलग-अलग राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। केरल से 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, मेट्रो मैन को पलक्कड़ से टिकट दिया गया है। वहीं, असम से भी लिस्ट जारी की गई है।

नई दिल्ली. पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संडे को अलग-अलग राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की कर दी। केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट से मेट्रो मैन ई. श्रीधरन चुनाव लड़ेंगे। केरल में भाजपा 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी 25 सीटों पर सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन दो सीटों से लड़ेंगे। वहीं, भाजपा ने असम, तमिलनाडु और बंगाल के लिए भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प. बंगाल के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे फेज के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तीसरे फेज के लिए 27 और चौथे फेज के लिए 36 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में अब तक कुल 120 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है। 

जानें यह भी

  • पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते राजनीति से जुड़े लोगों को संडे के दिन भी आराम नहीं मिल सका। बंगाल में जहां, ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर रोड शो किया। वहीं, असम में अमित शाह और राजनाथ सिंह ने रैलियों के जरिये 'चुनावी उन्माद' बढ़ा दिया। इसी बीच भाजपा ने अलग-अलग राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने लिस्ट जारी की।
  • केरल में केजे अल्फोंस को कांजीरप्पाली से, सुरेश गोपी को त्रिशूर से, अब्दुल सालम को त्रिरूर से टिकट दिया गया है। पूर्व डीजीपी जैकब थॉमस को इरिनजलाकुडा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। 
  • केरल चुनाव में पूर्व राज्य बीजेपी प्रमुख कुम्मनम राजशेखरन नेमोम सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में कमल हासन के खिलाफ वनाथी को उतारा, असम में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
Bengal : BJP ने 63 नामों का ऐलान किया, इसमें 4 MP; बाबुल को टालीगंज से टिकट, ये एक्ट्रेस भी मैदान मैदान में