भाजपा ने प बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने जिन 63 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उसमें तीसरे चरण की 27 और चौथे चरण की 36 सीटें हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का भी नाम है।

कोलकाता. भाजपा ने प बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने जिन 63 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उसमें तीसरे चरण की 27 और चौथे चरण की 36 सीटें हैं। इससे पहले भाजपा ने 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का भी नाम है। बाबुल को टालीगंज से टिकट दिया गया है। वहीं, हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती को श्यामपुर से टिकट दिया गया है। तनुश्री चक्रवर्ती ने पिछले हफ्ते ही भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके अलावा अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी अलीपुरद्वार से, राजीव बनर्जी डोमजूर से, रवींद्रनाथ भट्टाचार्य सिंगुर से, राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता तारकेश्वर से टिकट दिया गया है। 

भाजपा की लिस्ट की खास बातें

- भाजपा की लिस्ट में 6 महिलाओं के नाम हैं। वहीं, चार सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। बाबुल सुप्रियो के अलावाराज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता, निशिथ प्रमाणिक और लॉकेट चटर्जी को टिकट दिया गया है। 
- इस लिस्टमेंतनुश्री चक्रवर्ती और अभिनेत्री पायल सरकार का नाम भी है।
- भाजपा ने अब तक राज्य में 120 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

सांसद लॉकेट चटर्जी को भी टिकट
इसके अलावा एमपी निशिथ प्रमाणिक दीनहाटा से, बाबुल सुप्रियो टालीगंज से चुनाव लड़ेंगे। चंडीतला से अभिनेता यश दासगुप्ता को टिकट दिया गया है। अभिनेत्री पायल सरकार बेहला पूर्व से चुनाव लड़ेंगी। एमपी लॉकेट चटर्जी चुंचुड़ा से चुनाव लड़ेंगी। हावड़ा दक्षिण से रंतिसेन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। 

प बंगाल: भाजपा की दूसरी लिस्ट

प बंगाल: भाजपा की दूसरी लिस्ट

294 सीटों वाले बंगाल में भाजपा ने 120 सीटों पर नामों का ऐलान किया: Bengal election: BJP ने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, ममता के खिलाफ नंदीग्राम से सुवेंदु को टिकट

यह भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में कमल हासन के खिलाफ वनाथी को उतारा, असम में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
केरल से 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, मेट्रो मैन को पलक्कड़ से टिकट