West Bengal election : मालदा से BJP उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा पर फायरिंग, हॉस्पिटल में भर्ती

 प बंगाल में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां रविवार को मालदा से BJP उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बंगाल में 5 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। यहां 22 अप्रैल को 6वें चरण के लिए मतदान होना है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 18, 2021 4:17 PM IST / Updated: Apr 18 2021, 09:57 PM IST

कोलकाता. प बंगाल में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां रविवार को मालदा से BJP उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बंगाल में 5 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। यहां 22 अप्रैल को 6वें चरण के लिए मतदान होना है। 

घटना रविवार शाम की है। गोपाल चंद्र साहा प्रचार कर लौट रहे थे। उसी दौरान उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग में साहा जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पहला मौका नहीं है, जब बंगाल में किसी उम्मीदवार या नेता पर हमला हुआ हो।

Latest Videos

अंधेरे में हुआ हमला
बताया जा रहा है कि साहा पर जिस जगह हमला हुआ, वहां काफी अंधेरा था। ऐसे में वहां मौजूद लोग भी हमला करने वाले लोगों को पहचान नहीं पाए। भाजपा की एक महिला नेता ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में जब उम्मीदवार सुरक्षित नहीं है, तो आम इंसान कैसे सुरक्षित होगा। 

भाजपा प्रत्याशी पिया साहा पर भी हुआ था हमला
इससे पहले 5वे चरण के मतदान के दिन सैंथिया से भाजपा प्रत्याशी पिया साहा पर हमले का मामला सामने आया था। उन पर उस वक्त हमला हुआ, जब वे प्रचार करके लौट रही थीं। उन्होंने हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया था। वहीं, हमले के विरोध में सुवेंदु अधिकारी ने थाने का भी घेराव किया था।  

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम
कार्टन से भरे कमरे में CM Atishi ने किया काम, आप ने शेयर किया VIDEO
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
रतन टाटा का अंतिम संस्कारः क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'?